फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस कांड को लेकर आगरा में हुआ बवाल पुलिस की लापरवाही का नतीजा, यहां हुई बड़ी चूक

Sun, 04 Oct 2020 03:04 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
आगरा बवाल - फोटो : अमर उजाला
हाथरस कांड को लेकर आगरा के लोगों में भी आक्रोश है। एमजी रोड पर पुतला जलाने से लेकर कैंडल मार्च तक हो चुके हैं। पांच दिन से पुलिस का अलर्ट जारी है। मगर, पुलिस लोगों के गुस्से को भांप नहीं सकी। शनिवार को नगर निगम की वर्कशॉप पर हुए बवाल की घटना पुलिस की लापरवाही का नतीजा है। सफाई कर्मियों का एक गुट हंगामा कर रहा था, लेकिन उन्हें रोका नहीं जा सका। इससे वे पथराव करने में सफल रहे। 
विज्ञापन

2 of 5
पथराव करते युवक - फोटो : अमर उजाला
हाथरस की घटना पर 29 सितंबर को एमजी रोड पर कुछ लोगों ने प्रदर्शन किया था। इस दौरान पुतला भी जला दिया था। अधिकारियों के रोकने पर धक्कामुक्की हुई थी। इस मामले में थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। इसके बाद शहर से लेकर देहात तक अलर्ट कर दिया गया। खुफिया तंत्र भी सक्रिय किया गया। कलक्ट्रेट, वाल्मीकि वाटिका, शहीद स्मारक, खंदौली पर फोर्स लगाई गई। खंदौली से हाथरस की तरफ जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन

3 of 5
पुलिस फोर्स के साथ एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को कोठी मीना बाजार मार्ग से वाहनों को जाने के लिए कर्मचारी आ चुके थे। अधिकारी भी कर्मचारियों की गाड़ियों को रवाना कर रहे थे। तभी कुछ लोगों ने आकर हंगामा किया। वह रेलवे लाइन पर चढ़ गए। इसके बावजूद पुलिस नहीं रोक सकी इस पर ही वह दो जगह से पथराव करने में सफल रहे। इसकी जानकारी अगर, खुफिया तंत्र को होती तो बवाल नहीं होता। 

4 of 5
आगरा बवाल की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
शहर में विक्टोरिया पार्क में भी शनिवार को सफाईकर्मी जुटे थे। वह सड़क पर आ गए। इसकी जानकारी पर सीओ सदर महेश कुमार पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझाया। इसके बाद लोग पार्क के अंदर बैठ गए। कुछ देर बातचीत करने के बाद चले गए। उनमें घटना को लेकर आक्रोश था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पथराव करते युवक - फोटो : अमर उजाला
सफाई कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में शनिवार को नगर निगम ने पांच आउटसोर्स कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया, वहीं जलकल विभाग के कर्मचारी को निलंबित करने के निर्देश दिए गए हैं। शनिवार को सुबह हड़ताल के बाद पथराव और सफाई कार्य ठप होने पर देर शाम नगर आयुक्त निखिल टीकाराम फुंडे ने कड़ी कार्रवाई की। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें