फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: तेज धमाके से दहल गया सुरीर कस्बा, हर तरफ मची थी चीख-पुकार, मकानों का हुआ यह हाल

Sat, 26 Sep 2020 01:48 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नौहझील (मथुरा)
विज्ञापन
1 of 5
घटनास्थल की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
मथुरा जिले के कस्बा सुरीर में बारूद और आतिशबाजी का अवैध भंडारण करना कई लोगों के लिए भारी पड़ गया। जिस मकान में बारूद का भंडार रखा था, वो धमाके से ढहा गया। आसपास के कई मकान भी ध्वस्त हो गए। घटना में एक युवक की मौत हो गई, छह से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इनका उपचार चल रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार धमाका इतनी तेज था कि पूरा इलाका दहल गया। मकानों का मलबा काफी दूर जाकर गिरा। सुबह मकानों का हाल देखकर लोग सहम गए। 


संबंधित खबर- मथुरा: बारूद के अवैध भंडार में विस्फोट, कई मकान ध्वस्त, युवक की मौत, छह लोग घायल 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
विस्फोट से दो मंजिला मकान ध्वस्त - फोटो : अमर उजाला
घटना शुक्रवार रात तकरीबन एक बजे की है। मोहल्ला थोक कलां के लोग घरों में सो रहे थे, तभी तेज धमाके की आवाज से सबकी नींद टूट गई। मोहल्ले में चीख-पुकार मचने लगी। लोगों ने घरों से बाहर निकलकर देखा तो हर तरफ धुआं ही धुआं था। कुछ ही देर में उन्हें पता चल गया कि जोगेंद्र सिंह के मकान में धमाका हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जोगेंद्र अपने दो मंजिला मकान में ही आतिशबाजी का काम कर रहा था। 
विज्ञापन

3 of 5
विस्फोट से मकान ध्वस्त हुआ - फोटो : ANI
दीपावली के त्योहार को नजदीक देखकर जोगेंद्र ने मकान में ही पटाखे बनाने के लिए बारूद और आतिशबाजी के सामान का अवैध भंडारण कर रखा था। मकान में भारी मात्रा में बारूद था। तेज धमाके से उसको दो मंजिला मकान ढह गया। आसपास बॉबी जोशी, जवाहर और बृजकिशोर के मकान भी ध्वस्त हो गए। धमाका कितनी तेज हुआ होगा, इसका अंदाजा इसी से लगा सकते है कि मकानों का मलबा काफी दूर तक जा गिरा। 

4 of 5
घटनास्थल पर एसडीएम और पुलिस - फोटो : अमर उजाला
जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर उसमें दबे लोगों को बाहर निकाल कर अस्पताल भिजवाया गया। जहां उपचार के दौरान जोगेंद्र की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी शिवानी, मां इंद्रवती, बहन कल्लो, शशि, पड़ोसी बॉबी जोशी, महेंद्र, विमला और दिव्यांशु समेत कई लोग घायल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मकान का मलबा - फोटो : अमर उजाला
घटना की सूचना पर एसडीएम मांट सुरेश कुमार, एसपी देहात श्रीश चंद और सीओ रविकांत पाराशर ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। एसपी देहात श्रीश चंद ने बताया कि आतिशबाजी के भंडारण से विस्फोट हुआ है। प्राथमिक जांच में बारूद के अवैध भंडार की बात सामने आई है। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें