फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सामने आई वारदात के पीछे ये बड़ी वजह, बेरहमी से किया था मासूम का कत्ल, देखिए तस्वीरें

Fri, 25 Sep 2020 08:23 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
1 of 7
मासूम बच्चे का फाइल फोटो और जानकारी देते परिजन - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में थाना कुतुबशेर क्षेत्र के ढोली खाल में सात वर्षीय मासूम की उसके चाचा ने ही अपहरण के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी। गुरुवार देर रात उसका शव किशनपुरा नाले के पास मिला। पुलिस ने चाचा सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपी बिजनौर के नगीना थाना क्षेत्र के मोहल्ला मनिहारी सराय के रहने वाले हैं। परिवार के कुछ लोग 90 लाख रुपये फिरौती मांगने की भी बात कह रहे हैं, लेकिन पुलिस संपत्ति के बंटवारे के विवाद को वारदात की वजह बता रही है।
विज्ञापन

2 of 7
मामले की जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मोहल्ला ढोली खाल निवासी क्रॉकरी व्यापारी गयासुद्दीन उर्फ बंटी का सात वर्षीय बेटा अब्दुल शमी रात करीब साढ़े आठ बजे घर के पास से ही लापता हो गया। पहले तो परिजन यही सोचते रहे कि शमी आसपास खेल रहा होगा, लेकिन घर नहीं लौटा तो गयासुद्दीन और परिजनों ने थाना कुतुबशेर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस भी शमी को तलाशने में जुट गई। थाना प्रभारी विनोद कुमार के मुताबिक छानबीन के दौरान गयासुद्दीन के चचेरे भाई शोएब पर कुछ शक हुआ। इसी पर शोएब और उसके दो साथियों शादान और शहजाद को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो, आरोपियों ने सच्चाई उगल दी। उनकी निशानदेही पर देर रात करीब ढाई बजे किशनपुरा नाला पटरी के पास से शमी का शव बरामद किया गया। बच्चे के मुंह पर टेप लगी थी और उसका गला दबाया गया था। पुलिस ने मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

3 of 7
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर निवासी दो साथियों को दिल्ली से लाया था शोएब
पुलिस पूछताछ में आरोपी शोएब ने बताया कि वह दिल्ली में एसी रिपेयरिंग का काम करता है। उसके साथ ही शादान और शहजाद भी यही काम करते हैं। यह दोनों मूलरूप से बिजनौर के कस्बा नगीना के मोहल्ला मनिहारी सराय के रहने वाले हैं। उसके कहने पर ही वे यहां आए थे। तीनों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया। 

4 of 7
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
तीन दिन से रैकी कर रहे थे हत्यारोपी 
वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी तीन दिन से रैकी कर रहे थे। गयासुद्दीन के परिवार से ही हाजी पप्पू सहित अन्य लोगों ने बताया कि मासूम शमी के साथ ही उसकी आठ वर्षीय बहन ईशबा को भी अगवा करने का प्रयास किया जा रहा था। तीन दिन से बच्ची को भी बिल्ली का बच्चा दिखाने के बहाने बहकाया गया, लेकिन वह झांसे में नहीं आई। बाद में शमी को ही अगवा कर लिया गया। 
 
संपत्ति को लेकर कई बार हुआ विवाद
पुलिस और परिवार के कुछ लोगों ने बताया कि गयासुद्दीन और शोएब पक्ष के बीच संपत्ति के बंटवारे को लेकर पहले भी कई बार विवाद हुआ है। शोएब की ओर से अक्सर यह कहा गया कि दुकान, मकान और अन्य संपत्ति इन्हें मिल गई और उसे दिल्ली में काम करना पड़ा। शोएब दिल्ली में रहकर एसी रिपेयरिंग का काम करता है। 
विज्ञापन

5 of 7
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
फोन पर मांगे थे 90 लाख रुपये
शमी के पकिरजनों की ओर से यह भी बताया गया कि अपहरण के बाद कॉल करके उनसे 90 लाख रुपये फिरौती भी मांगी गई। इसके लिए पांच घंटे का समय दिया गया। हालांकि जांच में जुटी पुलिस इस मामले में यही कहती रही कि मामला फिरौती का नहीं, बल्कि संपत्ति विवाद का है।
विज्ञापन

6 of 7
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
हत्या के बाद परिजनों के साथ घूमता रहा आरोपी शोएब 
क्षेत्र के कुछ लोगों के मुताबिक बच्चे की हत्या करने के बाद आरोपी शोएब परिवार के लोगों के साथ ही घूमता रहा। बाद में शक होने पर ही उसे और अन्य दो आरोपियों को पकड़ा गया और उनकी निशानदेही पर बच्चे का शव बरामद किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
रंजिश में की गई हत्या : एसपी सिटी
एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि बच्चे हत्या रंजिश में की गई है। पुलिस और सर्विलांस टीमों की मदद से तीनों आरोपी पकड़े गए हैं। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक रंजिश में ही बच्चे की हत्या की गई है। परिजनों से फिरौती मांगने के बारे में उन्होंने कहा कि पुलिस और परिजनों को गुमराह करने की नीयत से फोन पर 90 लाख रुपये मांगने की बात की गई। इसके बावजूद हर बिंदू पर विवेचना की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें