फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मोहब्बत' का खौफनाक अंजाम, डोली की जगह करनी पड़ी अर्थी की तैयारी, गांव में तनाव

Mon, 24 Jun 2019 07:36 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
1 of 5
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को प्रेमी युगल के शव मिलने के बाद गांव में तनाव का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि जो परिजन बेटी की डोली उठने का इंतजार कर रहे थे, उन्हें अर्थी का इंतजाम करना पड़ा। सोमवार को युवती की बरात आनी थी, हालांकि छह दिन पूर्व उसके लापता होने के बाद शादी निरस्त हो गई थी। पुलिस अब हत्या और खुदकुशी को लेकर जांच में जुटी है। जिस हाल में दोनों के शव मिले, उसे देख ग्रामीणों में हॉरर किलिंग की भी चर्चा है। 
विज्ञापन

2 of 5
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक और युवती दोनों एक ही बिरादरी के थे। एक गांव होने के कारण परिजन प्रेम संबंध का विरोध कर रहे थे। आनन फानन में परिजनों ने युवती की शादी तय कर दी। 17 जून को लग्न का कार्यक्रम हुआ। 24 जून को युवती की बरात आनी थी। इसी बीच 19 जून को युवक और युवती लापता हो गए। 
विज्ञापन

3 of 5
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
प्रेमी युगल के लापता होने के बाद दोनों के परिजनों में जमकर विवाद हुआ। मामला थाने तक भी पहुंचा, लेकिन गांव में मान सम्मान को लेकर बात को दबाया जाता रहा। इस बीच परिजन दोनों की तलाश भी कर रहे थे। सोमवार को दोनों के शव गांव के बाहर ही खेत में मिल गए। शवों की हालत देखकर ग्रामीण सहम गए।

4 of 5
murder
युवक-युवती के चेहरे पर सिर्फ हड्डी रह गई थीं। वहीं जिस जगह शव मिले हैं, वहां केमिकल जैसे निशान थे। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि चेहरे पर तेजाब की तरह का कोई केमिकल डाला गया होगा। प्रेमी युगल के परिजन एक-दूसरे पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं, वहीं गांव में हॉरर किलिंग की चर्चा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पूछताछ करते सीओ सिटी अभय नरायन राय - फोटो : अमर उजाला
युवक-युवती के शव मिलने की जानकारी पर एसपी अजश शंकर राय, एएसपी ओमप्रकाश सिंह भी मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही परिजनों से जानकारी ली। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम कराया है। सीओ सिटी अभय नरायन राय ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें