कासगंज में विवाहित बेटी की खुशियों के टूटते अरमानों से दुखी कारोबारी मुकेश गहलोत ने जहर खाकर जान दे दी। बेटी के ससुरालीजनों के आगे हर संभव समझौता करने की वो कोशिश करते रहे, लेकिन ससुरालीजन नहीं माने। बेटी को लेकर तीन बार ससुराल की चौखट तक गए, लेकिन ससुरालीजन का दिल नहीं पसीजा। मरने से पहले उन्होंने सुसाइड नोट लिखा। इसमें बेटी के ससुरालवालों पर गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन
2 of 5
परिवार के साथ कारोबारी मुकेश गहलोत (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
बेटी का उजड़ता परिवार देखकर लगातार मुकेश काफी समय से विकास और उसके परिजनों को समझाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन बात नहीं बन रही थी। कई दिनों से परेशान चल रहे थे। रविवार को मुकेश अपनी स्कूटी से सोरों टटिया बाबा आश्रम पहुंचे और जहरीली पदार्थ खा लिया। बरेली ले जाते समय उनकी मौत हो गई। पुलिस को उनकी जेब से सुसाइड नोट मिला, जिसमें उन्होंने आखिरी इच्छा लिखते हुए आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
3 of 5
मृतक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
कारोबारी मुकेश गहलोत ने अपनी बेटी निकिता की शादी विगत फरवरी 2016 में आगरा की ट्रांसयमुना कॉलोनी निवासी विकास वर्मा पुत्र सुरेंद्र वर्मा के साथ की थी। शादी के बाद से ही विकास और उसके परिजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर निकिता का उत्पीड़न करने लगे। तीन बार बातचीत हुई लेकिन एक भी समझौता न पति ने माना और न ही किसी अन्य ससुरालीजनों ने।
4 of 5
कारोबारी की विवाहित बेटी निकिता
- फोटो : अमर उजाला
मामले में विकास और उसके परिजनों ने आगरा के थाना एत्माउद्दौला में मुकेश, निकिता और अन्य परिजनों के खिलाफ मारपीट, लूट आदि करने का फर्जी एफआईआर दर्ज कराकर तलाक का मुकदमा दर्ज करा दिया था। निकिता के ससुरालीजन उसे तो स्वीकार करने को राजी नहीं थे, लेकिन निकिता के मासूम बेटे को मांगते थे। पिता की मौत से आहत निकिता ने बताया कि बेटा आहान ही उसका भविष्य है और अपने इस भविष्य को वह कैसे चंद पैसों के लिए दे सकती थी?
कारोबारी मुकेश गहलोत एक दिन पहले ही आत्महत्या करना चाहते थे। उनकी जेब से मिले सुसाइड नोट में 21 जून की तारीख पड़ी है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि वो एक दिन पहले ही आत्महत्या की कोशिश में थे, लेकिन उन्होंने 22 जून को आत्महत्या की। सुसाइड नोट एसपी के नाम लिखा गया है। इसमें बेटी के ससुरालीजनों को पूरी तरह से जिम्मेदार मानते हुए सख्त से सख्त दंड दिलाने की मांग की गई है।