फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर योगिता हत्याकांड में आरोपपत्र तैयार, जल्द कोर्ट में पेश करेगी पुलिस, 10 गवाह होंगे अहम

Tue, 29 Sep 2020 12:13 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
योगिता की हत्या का आरोपी डॉक्टर विवेक तिवारी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएनएमसी) की जूनियर डॉक्टर योगिता गौतम की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपपत्र (चार्जशीट) तैयार कर लिया है। इसमें उरई के मेडिकल अफसर रहे डॉ विवेक तिवारी निवासी कानपुर नगर को आरोपी बनाया गया है। पुलिस आरोपपत्र को आज अदालत में दाखिल कर सकती है। 
विज्ञापन

2 of 5
जूनियर डॉक्टर योगिता गौतम (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली की रहने वाली योगिता गौतम एसएन मेडिकल कॉलेज से पीजी कर रही थीं। उनकी दोस्ती उरई के मेडिकल अफसर डॉक्टर विवेक तिवारी से थी। 18 अगस्त को विवेक तिवारी उनसे मिलने नूरी गेट स्थित घर पर आया था। यहां से कार में बैठा कर ले गया। 
विज्ञापन

3 of 5
कार में बैठा आरोपी विवेक (सीसीटीवी कैमरे की तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
रास्ते में विवेक तिवारी ने योगिता गौतम की गोली मारकर हत्या कर दी थी। एक के बाद एक तीन गोलियां मारी। शव को डॉकी क्षेत्र के बमरोली गांव में फेंक कर चला गया था। दूसरे दिन शनाख्त होने पर परिजनों ने थाना एमएम गेट में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। 

4 of 5
आरोपी डॉक्टर विवेक तिवारी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने आरोपी डॉक्टर विवेक तिवारी को उरई से गिरफ्तार कर लिया था। वह जेल में बंद है। रिमांड में आरोपी से हत्या में प्रयुक्त रिवाल्वर और योगिता का मोबाइल बरामद किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
योगिता गौतम की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि आरोपी के खिलाफ चार्जशीट तैयार हो गई है। इसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। 10 गवाह बनाए गए हैं। इसके अलावा विधि विज्ञान प्रयोगशाला की रिपोर्ट आना बाकी है। इस रिपोर्ट को भी चार्जशीट में अलग से शामिल कर लिया जाएगा। आरोपी डॉक्टर योगिता की दूरी से परेशान था। शादी की कहने पर हत्याकांड को अंजाम दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें