फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुल गया दो बड़ी वारदात का राज, खौफनाक तरीके से उतारा था मौत के घाट, हत्यारोपी समेत चार गिरफ्तार

Mon, 28 Sep 2020 03:33 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 9
हत्यारोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में मोरना निवासी दवा विक्रेता अनुज कर्णवाल की हत्या बड़े भाई के रिश्तेदार के प्रेम-प्रसंग के चलते की गई थी। हत्याकांड के मुख्य आरोपी के साथ ही महिला सहित चार शरणदाताओं को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पुलिस ने मेरठ के कुलदीप हत्याकांड का भी खुलासा किया है। दोनों वारदातों के तीन आरोपी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गईं हैं। आगे जानिए पूरा अपडेट-
विज्ञापन

2 of 9
अनुज हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
पुलिस लाइन स्थित सभागार में वार्ता करते हुए एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि 17 सितंबर की रात मोरना निवासी अनुज कर्णवाल को बदमाशों ने दुकान से घर जाते समय गोलियां मारीं थीं। उपचार के दौरान अनुज की मौत हो गई थी। अनुज के बड़े भाई हरिकांत उर्फ डब्बू ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

एसएसपी ने बताया कि जांच के दौरान हत्यारोपियों की पहचान मोरना निवासी अजित व कपिल, ग्राम भेड़ाहेड़ी निवासी राहुल यादव और गांव शुक्रतारी निवासी आशीष उर्फ टिंकू के रूप में हुई। आशीष उर्फ टिंकू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, पूछताछ के बाद अनुज कर्णवाल के साथ ही मेरठ के कपसाड़ में 30 अगस्त को हुई कुलदीप की हत्या का भी खुलासा हुआ।
विज्ञापन

3 of 9
अनुज हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी ने बताया कि उक्त सभी आरोपी आपस में दोस्त हैं। इनकी दोस्ती जेल में रहते हुए परवान चढ़ी। अजित का एक लड़की से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, जिसमें कपसाड़ निवासी कुलदीप भी उक्त लड़की के संपर्क में आने का प्रयास करने लगा। इसकी जानकारी लगने पर अजित ने तीनों दोस्तों के साथ मिलकर 30 अगस्त को मेरठ पहुंचकर कुलदीप की गोली मारकर हत्या कर दी थी। कुलदीप की हत्या के बाद चारों आरोपी मोरना व शुक्रतारी के जंगलों में छिपे रहे। इन आरोपियों के खाने पीने का प्रबंध राहुल का चाचा ब्रजपाल, निवासी भेड़ाहेड़ी और अजित का चाचा सोहनवीर, निवासी मोरना करते थे। 

4 of 9
अनुज हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
17 सितंबर को आरोपियों ने अनुज की भी गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। अनुज के बड़े भाई हरिकांत के रिश्तेदार अजित के चाचा की लड़की से प्रेम-संबंध थे। एसएसपी ने बताया कि हत्यारोपियों को शरण देने में सोहनवीर व ब्रजपाल के साथ ही रीना पत्नी राजू और राजू उर्फ राजीव यादव, निवासी गांव नंगला अहीर, थाना गागलहेड़ी सहारनपुर के नाम भी सामने आए। वहीं, पंकज पुत्र कन्हैया व उसकी पत्नी ऋतु भी पूरे मामले में शामिल हैं, जो फरार चल रहे हैं। अनुज व कुलदीप की हत्या में शामिल तीन अन्य आरोपी अजित, कपिल व राहुल यादव फरार हैं।
विज्ञापन

5 of 9
अनुज हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के खुलासे से परिजन संतुष्ट नहीं
मोरना निवासी अनुज कर्णवाल की हत्या के पुलिस द्वारा किए गए खुलासे से परिजन संतुष्ट नहीं हैं, लेकिन पुलिस कार्रवाई पर भरोसा भी जता रहे हैं। अनुज के बड़े भाई जगमोहन कर्णवाल का कहना है कि हरिकांत के रिश्तेदार अजित के प्रेम-संबंधों का हत्या से संबंध होने से वे सहमत नहीं हैं। पुलिस पर भरोसा है कि सही खुलासा किया होगा, इसलिए पुलिस कार्रवाई पर कुछ नहीं कहना चाहते। जगमोहन का कहना है कि खुलासे से पहले हत्यारोपियों की गिरफ्तारी होनी चाहिए थी, तभी उन्हें सुकून मिलेगा।
विज्ञापन

6 of 9
अनुज हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
चारों के खिलाफ दर्ज हैं कई मुकदमे
अनुज व कुलदीप हत्याकांड का खुलासा करते हुए एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि चारों हत्यारोपी अजित, राहुल, आशीष व कपिल शातिर अपराधी हैं। चारों के ही खिलाफ जनपद के साथ ही मेरठ के भी विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से तीन अजित, राहुल व कपिल फरार हैं, गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है।

फरार आरोपियों पर घोषित होगा इनाम
मेरठ में कुलदीप और मोरना में अनुज कर्णवाल की हत्या कर फरार चल रहे तीनों हत्यारोपियों के खिलाफ पुलिस अब अगली कार्रवाई में जुट गई है। इसके तहत, फरार तीनों आरोपियों के फोटो सोशल मीडिया के साथ ही अंतरजनपदीय व अंतरराज्यीय स्तर पर वायरल किए जाएंगे। वहीं, तीनों आरोपियों पर जल्द ही इनाम भी घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

रिश्तेदार के प्रेम-प्रसंग ने ली अनुज की जान

7 of 9
अनुज हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
मोरना निवासी अनुज कर्णवाल की हत्या उसके बड़े भाई हरिकांत के साले के प्रेम-प्रसंग के चलते की गई। हत्या की साजिश कुलदीप हत्याकांड के बाद रची गई। हरिकांत ने खुद पर जान का खतरा भांपते हुए कस्बे से पलायन करना मुनासिब समझा।

8 of 9
अनुज हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी ने बताया कि अनुज की हत्या के पीछे बड़े भाई हरिकांत के साले आदित्य का अजित की चचेरी बहन के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। आदित्य कुछ दिन पूर्व अजित के चाचा सोहनवीर की बेटी के साथ फरार हो गया था, जिसका मुकदमा भी भोपा थाने में दर्ज है। अजित ने कई बार चचेरी बहन को लौटाकर लाने को दबाव बनाया, जिसे लेकर अनुज के साथ कई बार नोकझोंक भी हुई थी। 
विज्ञापन

9 of 9
अनुज हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी ने बताया कि साजिश के तहत 17 सितंबर को अनुज कर्णवाल की उस समय हत्या कर दी गई, जब वह दुकान बंद कर घर लौट रहा था। माना जा रहा है कि अनुज की हत्या करने के बाद चारों हत्यारोपी भूमिगत हो गए, जिनकी गिरफ्तारी नहीं होने से हरिकांत को भी जान का खतरा महसूस हुआ।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें