कोरोना संकट के बीच लॉकडाउन के कारण दूसरे राज्यों में फंसे श्रमिकों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए विशेष ट्रेन चलाई जा रही हैं। प्रदेश सरकार रोडवेज बसें चलवा रही है, लेकिन इन सबके बीच कई श्रमिक दुश्वारियों का बोझ ढोने को मजबूर हैं। कोई पैदल ही घर जा रहा है तो कोई साइकिल से..। सबकी अपनी-अपनी कहानियां हैं। इनकी मार्मिक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो आगरा से सामने आया है।