फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown: यहां लोगों ने खुद ही सील कर दीं कॉलोनी, 'लक्ष्मण रेखा' लांघी तो 500 रुपये जुर्माना

Thu, 09 Apr 2020 03:35 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
आगरा लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जहां एक तरफ आगरा प्रशासन ने 22 इलाके पूरी तरह से सील कर दिए हैं। वहीं दूसरी तरफ कुछ कॉलोनी के लोगों ने एहतियात के तौर पर खुद ही यह सख्त कदम उठाया है। इन लोगों ने कॉलोनी को सील कर दिया है। इतना ही नहीं इन कॉलोनियों में अगर कोई घुसा तो उससे जुर्माना भी वसूला जाएगा। 


विज्ञापन

2 of 5
आगरा लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
शहर के आजमपाड़ा और इससे सटे सुभाष नगर में कोरोना संक्रमित केस मिलने के बाद इन क्षेत्रों में रहने वालों में घबराहट बढ़ गई है। बुधवार को प्रदेश सरकार के शहरों को सील करने के आदेश से पहले ही सुभाष नगर से सटे कलाकुंज के लोगों ने कॉलोनी सील कर दी। बैरिकेडिंग के साथ यहां पोस्टर लगाकर चेतावनी दी गई है कि जो भी प्रवेश करेगा उस पर 500 रुपये जुर्माना लगेगा। 
विज्ञापन

3 of 5
कलाकुंज में बैरिकेडिंग - फोटो : अमर उजाला
कलाकुंज में जैन मंदिर से सटी गली में क्षेत्रीय लोगों ने मंगलवार रात ही बैरिकेडिंग कर गली को सील कर दिया। कलाकुंज के अवधबिहारी और सोने लाल ने बताया कि न हम घर से बाहर निकलेंगे और न ही किसी को अंदर आने देंगे। 

4 of 5
आगरा लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
सुभाष नगर में कोरोना संक्रमित केस मिलने से सभी परिवार डरे हुए हैं। स्थानीय लोग कॉलोनी के दोनों गेटों पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए भी नजर रख रहे हैं। कौन लोग बीते दिनों में आए और उनकी क्या गतिविधियां रहीं, ये भी चेक किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुल्तानपुरा इलाके में लोगों ने की बैरिकेडिंग - फोटो : अमर उजाला
बालाजीपुरम में सोमवार को बैरिकेडिंग कर प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई थी। आजमपाड़ा से सटे बालाजीपुरम की गलियों में क्षेत्रीय लोगों ने बाहरी लोगों का प्रवेश एकदम बंद कर दिया है। कैंट क्षेत्र के सुल्तानपुरा में भी बाहरी लोगों का प्रवेश वर्जित है। स्थानीय लोगों ने रास्तों पर खुद ही बैरिकेडिंग कर दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें