फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: चीन के वुहान शहर में फंसे एटा के दंपती की वापसी के लिए कवायद शुरू

Tue, 11 Feb 2020 12:29 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
1 of 6
पत्नी नेहा के साथ आशीष यादव - फोटो : सोशल मीडिया
चीन के वुहान शहर में फंसे एटा जिले के जलेसर निवासी दंपती को स्वदेश लाने के लिए कवायद शुरू हो गई है। जिलाधिकारी सुखलाल भारती ने इस संबंध में सोमवार को प्रमुख सचिव गृह से फोन पर वार्ता की। पत्र भी भेजा। इस बाबत सांसद हरनाथ सिंह, राजवीर सिंह राजू भैया और एसपी सिंह बघेल ने भी उनसे वार्ता की। इन प्रयासों से परिवार को उम्मीद बंधी है कि दंपती जल्द वापस आएगा।
विज्ञापन

2 of 6
जिलाधिकारी सुखलाल भारती - फोटो : Facebook
जिलाधिकारी सुखलाल भारती ने बताया कि चीन के वुहान में फंसे दंपती आशीष यादव और नेहा के संबंध में प्रमुख सचिव गृह से फोन पर वार्ता की और उन्हें पत्र भी भेजा है। दंपती को स्वदेश लाने के लिए राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव, सांसद राजवीर सिंह राजू भैया और सांसद एसपी सिंह बघेल ने भी पहल की है। बताया कि अभी तक परिवार के किसी व्यक्ति ने सीधा संपर्क नहीं किया है, पर समाचार पत्रों के माध्यम से मिली खबरों पर ही उन्होंने कार्रवाई को आगे बढ़ाया है।
विज्ञापन

3 of 6
आशीष - फोटो : अमर उजाला
आशीष के पिता भंवरपाल यादव व मां सरोज देवी व्याकुल हैं। तीन दिन से लगातार गुहार के बाद भी कोई कार्रवाई न होने से वो निराश हैं। वहीं लखनऊ में प्रोफेसर आशीष के शिक्षक विक्रम सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से वार्ता कर मामले को केंद्र सरकार तक पहुंचाया। वहीं राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह ने आशीष के परिजनों को आश्वस्त किया है कि जल्द ही आशीष यादव सहित अन्य भारतीयों को स्वदेश लाया जाएगा।

4 of 6
आशीष यादव - फोटो : सोशल मीडिया
जलेसर के ऊंचा गांव निवासी आशीष ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी से एमएससी की तो फिजिक्स में पीएचडी अमेरिका से की है। वो चीन में वैज्ञानिक हैं। नवंबर 2018 में उनकी शादी नेहा से हुई। इसके एक साल बाद 2 नवंबर 2019 को पत्नी नेहा को भी वुहान ले गए। कोरोना वायरस के चलते अन्य भारतीय लौट रहे थे, उस समय नेहा बीमार थी। इसके चलते वो भारत नहीं आ पाए थे।
विज्ञापन

5 of 6
वुहान अस्पताल में इलाज कराते लोग - फोटो : PTI
वुहान शहर में पिछले 20 दिन से घर में कैद आशीष यादव उर्फ नीटू ने बताया कि अब राशन-पानी खत्म होने लगा है। इससे खाने-पीने में परेशानी हो रही है। घर में जो राशन था 22 दिन में ही खत्म हो गया है। वो जिस इमारत में रहते हैं, वो 23 मंजिला है और वो उस पर टॉप फ्लोर पर रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आइसोलेशन वार्ड - फोटो : अमर उजाला
पटियाली निवासी युवक मुकेश कुमार पुत्र मुन्ना लाल गत 12 जनवरी को थाईलैंड से लौटे हैं। विदेश मंत्रालय से इसकी जानकारी शासन को दी गई। शासन ने इसकी जानकारी एटा के सीएमओ डॉ. अजय अग्रवाल को देते हुए उसकी निगरानी के आदेश दिए। इस पर सीएमओ ने शासन को बताया कि पटियाली तहसील कासगंज में आती है, इस संबंध में उन्होंने कासगंज के सीएमओ को अवगत कराते हुए युवक की निगरानी में रखने को कहा है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें