फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राउंड रिपोर्ट: हॉटस्पॉट के बाहर तैनात है पुलिस...अंदर घूम रहे लोग, यह लापरवाही है खतरनाक

Tue, 19 May 2020 12:11 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
धुलिया गंज का हॉटस्पॉट क्षेत्र - फोटो : अमर उजाला
आगरा में नई व्यवस्था से हॉटस्पॉट क्षेत्र का आकार तो छोटा हो गया लेकिन अब यहां लोगों को घर से निकलने का पहले से ज्यादा मौका मिल रहा है। कारण यह है कि पुलिस अब गश्त नहीं कर रही है, क्योंकि पुलिसवालों की तैनाती हॉटस्पॉट के बाहर हो गई है। दोनों ओर बैरियर हैं। इनके बाहर पुलिसवाले तैनात हैं। अंदर निगरानी नहीं हो पा रही है। इसलिए लोग न केवल जरूरी सामान खरीदने के लिए बल्कि घूमने के लिए भी निकल रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
हॉटस्पॉट वजीरपुरा - फोटो : अमर उजाला
वजीरपुरा, सोमवार पूर्वाह्न 11:30 बजे
पुलिस हॉटस्पॉट के बाहर बैठी है। अंदर लोग निकल रहे हैं। कोई कैंपर लेकर पानी लेने जा रहा है। कोई यूं ही टहल रहा है। अंदर निगरानी के लिए किसी समिति को भी नहीं लगाया गया है।

हॉटस्पॉट क्षेत्र : वजीरपुरा, गांधीनगर 
कुल मरीज     : 34
आखिरी मरीज :  12 मई
विज्ञापन

3 of 5
हॉटस्पॉट क्षेत्र नाई की मंडी - फोटो : अमर उजाला
नाई की मंडी, दोपहर 12 बजे
पुलिस के लिए दो प्वाइंट बनाए गए हैं। दोनों बैरियर के बाहर हैं। पुलिसवाले इनसे थोड़ी दूरी पर बैठे हैं। अंदर चहल-पहल है। लोग घरों के बाहर खड़े हैं। कुछ लोग टहल रहे हैं। गिहारा बस्ती में सबसे ज्यादा हलचल है। कुछ दिन कोरोना फाइटर्स यहां तैनात रहे थे। वे फोटो भेजते थे। अब वे नहीं आ रहे हैं।

हॉटस्पॉट क्षेत्र : नाई की मंडी, तोपखाना
कुल मरीज : 25
आखिरी मरीज : 12 मई

4 of 5
हॉटस्पॉट क्षेत्र मंटोला - फोटो : अमर उजाला
मंटोला, दोपहर 12:30 बजे
शहर के सबसे पुराने हॉटस्पॉट में से एक मंटोला में गलियों के बाहर बैरियर लगे हैं। पुलिसवाले तिराहे पर बैठे हैं। गलियों में लोग बेरोकटोक टहल रहे हैं। लोगों ने बताया कि सब्जी और दूध वाले बैरियर तक ही आ पाते हैं। इस कारण लोगों को बैरियर तक आना पड़ता है। अंदर निगरानी नहीं है, इसलिए कुछ लोग टहलते रहते हैं।

हॉटस्पॉट क्षेत्र : मंटोला,  ढोलीखार
कुल मरीज : 38
आखिरी मरीज : नौ मई
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हॉटस्पॉट क्षेत्र किशोरपुरा - फोटो : अमर उजाला
किशोपुरा, दोपहर एक बजे
दोपहर में गलियों में सन्नाटा है। पुलिसवाले काफी दूर छांव में बैठे हैं। दो गलियों में हलचल है। बच्चे टहल रहे हैं। मकानों के बाहर लोग बैठे हैं। लोगों ने बताया कि पुलिस पहले बाइक और गाड़ी से गश्त करती थी। अब पुलिसवाले अंदर नहीं आ पाते हैं।

हॉटस्पॉट क्षेत्र : किशोरपुरा, जगदीशपुरा
कुल मरीज : 47
आखिरी मरीज : 12 मई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें