आगरा में स्वास्थ्य विभाग के रैपिड रेस्पांस टीम (आरआरटी) में शामिल डॉक्टर इस समय कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। जो संक्रमित मरीज होम आइसोलेशन में हैं, उनके घरों पर ये डॉक्टर दवाएं पहुंचा रहे हैं। मरीजों को दवा खाने और घर में बरती जाने वाली एहतियात की जानकारी दे रहे हैं। घर के बाकी सदस्यों की स्क्रीनिंग करने के साथ उन्हें भी दवा देने और काउंसिलिंग का काम कर रहे हैं। कोरोना संक्रमण की दर बढ़ने के बाद से इनको बिना छुट्टी के काम करना पड़ रहा है। घर जाते हैं तो परिवार से अलग एक कमरे में सीमित रहते हैं।