ब्रज के मंदिरों में कोरोना वायरस के चलते श्रद्धालुओं की संख्या लगातार कम हो रही है। एकदाशी के दिन भी ब्रज के घाट सूने दिखाई दिए। द्वारिकाधीश मंदिर सहित अन्य मंदिरों में कम ही श्रद्घालु पहुंचे। वहीं मंदिरों में भी पूरी तरह से सावधानी बरती जा रही है। छटीकरा मार्ग स्थित ठा.प्रियाकान्तजू मंदिर में कोरोना वायरस से बचाव और जागरुकता के लिए प्रवेश द्वार पर ही श्रद्धालुओं के हाथ सेनेटाइजर से साफ कराए जा रहे हैं। मास्क लगाए कर्मचारी मंदिर की सीढ़ियों और दीवारों को लगातार साफ कर रहे हैं। वहीं मंदिर स्थित ब्रज गुफा को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
2 of 5
मंदिर में श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
प्रियाकान्तजू मंदिर प्रभारी रवि रावत ने बताया कि कोरोना के चलते श्रद्धालुओं की संख्या घटी है। कोरोना से बचाव के लिए सावधानी बरती जा रही है। मंदिर में प्रवेश से पहले श्रद्धालुओं के हाथ पानी से धुलवाने के बाद सेनेटाइजर दिया जा रहा है। श्रद्धालुओं की भावनाओं को देखते हुए अभी मंदिर दर्शन समय वही रखा है लेकिन मंदिर परिसर स्थित ब्रज गुफा को बंद कर दिया गया है। श्रद्धालुओं को एक जगह एकत्रित नहीं होने दिया जा रहा है।
विज्ञापन
3 of 5
सैनिटाइजर से हाथ साफ कराकर मंदिर में करा रहे प्रवेश
- फोटो : अमर उजाला
शहरी क्षेत्र के श्रद्धालु तो कोरोना के चलते स्वच्छता को लेकर सतर्क हैं। लेकिन ग्रामीण परिवेश से आने वाले कई भक्त मंदिर प्रवेश से पहले मिल रहे सेनेटाइजर को प्रसाद समझ रहे हैं। ऐसा ही नजारा देखने को मिला जब प्रियाकान्तजू मंदिर पर श्रद्धालुओं के एक दल में शामिल बुजुर्ग को हाथ धोने के लिए कर्मचारी ने सेनेटाइजर दिया तो वह चरणामृत समझकर पीने लगा। दूसरे कर्मचारी ने उसे रोकते हुए इसका उपयोग समझाया।
4 of 5
द्वारिकाधीश मंदिर में श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को द्वारिकाधीश मंदिर पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा गया। मंदिर में प्रवेश करने वाले श्रद्घालुओं को दूरी बनाने के संबंध में निर्देश दिए गए। श्रद्घालु एक दूसरे से दूरी बनाकर पहुंचे। वहीं मंदिर परिसर को सैनिटाइज किया गया है।