बहन तू जिंदगी भर खुश रहे। कलाई पर कोरोना रक्षासूत्र बंधवाते समय भाई की इस बात पर बहन ने भी भाई से मास्क लगाकर घर से निकलने के साथ ही सामाजिक दूरी का पालन करने का वचन लिया। कोरोना वायरस के कारण रक्षाबंधन पर पहली बार ऐसा हुआ जब भाई और बहनों ने एक-दूसरे को बचाव की नसीहतों का पालन करने का वचन लिया। रिटर्न गिफ्ट में बहन-भाइयों ने केक और चॉकलेट के साथ सैनिटाइजर गिफ्ट पैक भी दिए। वीडियो कॉलिंग पर एक-दूसरे से बात की। घर में ही भाई ने शहर के बाहर रह रही बहनों की राखी छोटी बहन से बंधवाई।
विज्ञापन
2 of 5
गिफ्ट में दिया सैनिटाइजर
- फोटो : अमर उजाला
इस बार मैं भाई को रिटर्न गिफ्ट में सैनिटाइजर पैक दिया है। साथ ही भाई से यह वचन भी लिया कि बिना मास्क के घर से बाहर नहीं निकलेंगे। आशू कमला नगर
विज्ञापन
3 of 5
राखी के मौके पर भाई को मास्क पहनाती बहन
- फोटो : अमर उजाला
भाई को इस बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राखी बांधी। दोनों एक-दूसरे के सामने थे। ऐसा पहली बार हुआ, जब भाई को ऐसे राखी बांधनी पड़ी। - दीक्षा, ब्रज विहार
4 of 5
rakhi
- फोटो : अमर उजाला
इस बार भाई से रक्षाबंधन पर चीन के सामान के बहिष्कार का वचन लिया है। मैंने भी भाई को वचन दिया है कि चीन का कोई भी सामान नहीं लूंगी। - प्रियांशी बत्रा, तेज नगर
काफी दिनों बाद दिखी चहलपहल
रक्षाबंधन पर सुबह से ही मिठाई, गिफ्ट पैक, केक की दुकानों पर लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। वाहनों की आवाजाही भी सड़कों पर ज्यादा देखी गई। शहर में रहने वाले भाई-बहनों का एक-दूसरे के घर जाने का दौर देर शाम तक चलता रहा। काफी दिनों बाद शहर में रक्षाबंधन पर अन्य दिनों के मुकाबले चहल-पहल ज्यादा देखी गई।