दरोगा का हत्यारोपी विश्वनाथ और प्रशांत का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
नहर्रा गांव निवासी विजय सिंह पहलवान के दो बेटे शिवनाथ और विश्वनाथ के बीच बुधवार सुबह खेत से आलू खोदने को लेकर झगड़ा हुआ था। शाम को सात बजे शिवनाथ की सूचना पर दरोगा प्रशांत कुमार यादव और सिपाही चंद्रसेन गांव में बाइक से पहुंचे थे। विश्वनाथ खेत में तमंचा लेकर मजदूरों को धमका रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि उसने दरोगा प्रशांत कुमार यादव को पीछे आता देखकर अचानक गोली चल दी थी। सिपाही चंद्रसेन भी साथ में था। उन्होंने किसी तरह छिपकर खुद को बचाया। इसके बाद आरोपी भाग गया। गोली चलने पर सिपाही ने ही थाने पर सूचना दी थी। इसके बाद थाने से पुलिस फोर्स के पहुंचने पर दरोगा को स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए थे।