फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोख के सौदागरों को लेकर बड़ा खुलासा, विष्णुकांत और अस्मिता ने विदेशी दंपतियों को भी बेचे बच्चे

Fri, 17 Jul 2020 10:07 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
कोख के सौदागर: अस्मिता, राहुल, नीलम (क्रमश:) - फोटो : अमर उजाला
कोख के सौदागर गैंग के मास्टरमाइंड नोएडा निवासी डॉक्टर विष्णुकांत के एजेंट आनंद राहुल सारस्वत को आगरा पुलिस कस्टडी रिमांड पर सिलीगुड़ी लेकर गई है। इस बीच उसने पूछताछ में कई राज उगले हैं। उसने बताया है कि मास्टरमाइंड डॉ. विष्णुकांत और उसकी पत्नी अस्मिता ने विदेशी दंपतियों को भी बच्चे बेचे हैं। पुलिस को सिलिगुड़ी में डॉक्टर विष्णुकांत के दो एजेंटों की तलाश है। इन एजेंटों ने दो बच्चों को खरीदा था।
विज्ञापन

2 of 6
आरोपी राहुल को ले जाती पुलिस (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को राहुल ने बताया कि मूलरूप से कर्नाटक निवासी डॉ. विष्णुकांत 12 साल से नोएडा में रहकर सरोगेसी कराने में लगा था। तब से राहुल डॉ. विष्णुकांत के संपर्क में है। उसने बताया है कि जब सरोगेसी कानूनी रूप से होती थी, तब डॉक्टर के पास विदेशी दंपती आते थे। विदेशी दंपतियों को होटल में ठहराने से लेकर अस्पताल और बाहर घुमाने की जिम्मेदारी राहुल पर ही रहती थी। दिल्ली के अलावा अन्य जगह भी वही लेकर जाता था। बाद में जब यह अवैध हो गई, तब भी विष्णुकांत ने इसे जारी रखा और दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिमी बंगाल के साथ ही विदेश के लोगों को भी बच्चे बेचे।


संबंधित खबर: किराये की कोख का 'शर्मनाक' सच: जन्म से पहले बच्चियों का सौदा, अंतरराष्ट्रीय गैंग लगाता है बोली
विज्ञापन

3 of 6
डॉ विष्णुकांत की पत्नी अस्मिता - फोटो : अमर उजाला
आगरा के एसपी ग्रामीण प्रमोद कुमार ने बताया कि मास्टरमाइंड डॉ. विष्णुकांत और उसकी पत्नी अस्मिता नेपाल में बच्चों को एजेंट के माध्यम से भेजते थे। महिलाओं को भी सरोगेसी के लिए वहीं लेकर जाया जाता था। गैंग के एजेंट सिलीगुड़ी में फैले हुए हैं। दो बच्चों को राहुल सिलीगुड़ी में दो एजेंट को देकर आया था। 


संबंधित खबर: कोख के सौदागर: बेटे गायब...बेटियों का सौदा, सरगना नीलम को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
 

4 of 6
आरोपी राहुल आनंद और नीलम - फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में राहुल ने एजेंट के बारे में बताया है। इस पर पुलिस अब आनंद राहुल को टीम सिलीगुड़ी लेकर गई है। उसके एजेंटों की तलाश की जा रही है। देर रात टीम पहुंच गई। इसके बाद स्थानीय पुलिस से संपर्क कर एजेंट की तलाश की गई है। शुक्रवार को भी टीम वहीं रहेगी। उधर, फरार डॉक्टर सहित अन्य की तलाश में पुलिस टीम लगी है।


संबंधित खबर: कौन हैं दिल्ली की डॉक्टर नेहा और मीना, जिन्हें पुलिस कर रही तलाश, अंतरराष्ट्रीय गैंग से जुड़े हैं तार
विज्ञापन

5 of 6
एसपी ग्रामीण प्रमोद कुमार - फोटो : अमर उजाला
बयान दर्ज कराने नहीं आए नोएडा के डॉक्टर

तीन साल पहले डॉक्टर विष्णुकांत के साथी रहे नोएडा निवासी डॉ. विशाल को पुलिस टीम ने बयान दर्ज कराने के लिए थाना फतेहाबाद बुलाया था। मगर, वो गुरुवार को बयान दर्ज कराने नहीं आए। एसपी ग्रामीण ने बताया कि डॉक्टर को बुलाया गया है। वह जब भी आएंगे, बयान दर्ज कराए जाएंगे।


संबंधित खबर: कौन हैं दिल्ली की डॉक्टर नेहा और मीना, जिन्हें पुलिस कर रही तलाश, अंतरराष्ट्रीय गैंग से जुड़े हैं तार
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जेल भेजे गए आरोपी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को छह लोगों की तलाश
पुलिस को इस गिरोह के छह लोगों की तलाश है।19 जून को लखनऊ एक्सप्रेस वे पर फरीदाबाद की सरगना नीलम सहित पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा था। सभी कोख का सौदा से लेकर बच्चों को बेचने का काम करते हैं। फरीदाबाद की सरगना नीलम से पूछताछ में दिल्ली निवासी आनंद राहुल सारस्वत का नाम सामने आया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मंगलवार को उसे कस्टडी रिमांड पर लिया गया।


संबंधित खबर: यूपी से नेपाल तक फैला है 'कोख के सौदागरों' का गिरोह, ऐसे चलता है पूरा नेटवर्क
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें