फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोख के सौदागर: अस्मिता की एजेंट नर्स सिलीगुड़ी में पति सहित गिरफ्तार, दोनों को आगरा लाएगी पुलिस

Sat, 18 Jul 2020 10:17 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 7
मास्टरमाइंड डॉ विष्णकांत की पत्नी अस्मिता - फोटो : अमर उजाला
कोख के सौदागर गैंग के मास्टरमाइंड डॉ. विष्णुकांत और नेपाल की अस्मिता की एजेंट कल्पना को पति सूरज नारायण सहित शुक्रवार को सिलीगुड़ी से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर दोनों को आगरा लेकर आएगी। पुलिस रिमांड पर लिए गए एजेंट राहुल ने दोनों को पकड़वाया है। पुलिस को अब अस्मिता और उसके पति डॉक्टर विष्णुकांत की तलाश है। 


संबंधित खबर: कोख के सौदागरों को लेकर बड़ा खुलासा, विष्णुकांत और अस्मिता ने विदेशी दंपतियों को भी बेचे बच्चे
विज्ञापन

2 of 7
ये आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं - फोटो : अमर उजाला
19 जून को फतेहाबाद क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पुलिस ने फरीदाबाद की नीलम सहित पांच लोगों को तीन नवजात बच्चियों के साथ पकड़ा था। बच्चियों को बेचने के लिए नेपाल बार्डर पर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने बाद में नीलम के एजेंट आनंद राहुल सारस्वत को भी धर दबोचा। पूछताछ में राज खुला कि कोख के सौदागर गैंग का मास्टर माइंड नोएडा का डॉ. विष्णुकांत है।
विज्ञापन

3 of 7
अस्मिता - फोटो : अमर उजाला
डॉ. विष्णुकांत सेरोगेसी का धंधा करता है। उसकी पत्नी नेपाल की अस्मिता बच्चों को एजेंट के माध्यम से मंगवाती थी। वही हर जिले में किराये पर कोख देने के लिए महिलाओं को रखती थी। 12 जून को राहुल अपनी गाड़ी लेकर सिलीगुड़ी गया था। उसने सिलीगुड़ी के बागडोगरा निवासी कल्पना और उसके पति सूरज को दो लड़कों को बेचा था। उसके साथ पूर्व में गिरफ्तार रूबी, योगेश, अमित, राहुल भी गए थे। 

4 of 7
आगरा के एसपी ग्रामीण प्रमोद कुमार - फोटो : अमर उजाला
रिमांड पर लाएंगे आगरा 
आगरा के एसपी ग्रामीण प्रमोद कुमार ने बताया कि कल्पना और सूरज की ट्रांजिट रिमांड के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र देंगे। रिमांड मिलने पर उनको आगरा लाया जाएगा। कल्पना ने दोनों बच्चों को अस्मिता के कहने पर लिया था। इसके बाद नेपाल से आए उसके एजेंट के सुपुर्द कर दिया था।


संबंधित खबर: यूपी से नेपाल तक फैला है 'कोख के सौदागरों' का गिरोह, ऐसे चलता है पूरा नेटवर्क
विज्ञापन

5 of 7
कोख के सौदागर: अस्मिता, राहुल, नीलम (क्रमश:) - फोटो : अमर उजाला
अस्मिता के लिए नर्स से बन गई एजेंट 
पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में कल्पना ने बताया कि तीन साल पहले अस्मिता से संपर्क हुआ। वो महिलाओं और बच्चों को एजेंट के पास पहुंचाने के लिए कमीशन लेती थी। 12 जून को राहुल से बच्चे लेने के बाद उसके पास नेपाल से दो लोग आए और बच्चों को ले गए। उसे दस हजार रुपये कमीशन मिला। उसने बताया कि अब उसका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता है। इस कारण नर्स का काम नहीं करती। पति गांव का नेता है। उसकी भूमिका की जांच होगी। 


संबंधित खबर: कौन हैं दिल्ली की डॉक्टर नेहा और मीना, जिन्हें पुलिस कर रही तलाश, अंतरराष्ट्रीय गैंग से जुड़े हैं तार
विज्ञापन

6 of 7
सरगना अस्मिता - फोटो : अमर उजाला
अस्मिता ने कर दिया था फोन 
कल्पना ने बताया कि नौ जून को अस्मिता ने फोन करके राहुल के 12 जून को आने और उसके बाद नेपाल से दो लोगों के बच्चों को लेने आने के बारे बताया था। नेपाल के लोगों के बारे में वह अधिक नहीं बता सकी। पुलिस का मानना है कि दोनों अस्मिता के हॉस्पिटल के कर्मचारी होंगे। पुलिस ने कल्पना और उसके पति का मोबाइल कब्जे में ले लिया है। पुलिस कॉल डिटेल निकलवाएगी। 


संबंधित खबर: कोख के सौदागर: बेटे गायब...बेटियों का सौदा, सरगना नीलम को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आगरा से गिरफ्तार हुई नीलम - फोटो : अमर उजाला
एक टीम को कर्नाटक भेजेंगे
डॉ. विष्णुकांत और अस्मिता के कर्नाटक में होने की आशंका है। दोनों के लोकेशन ट्रेस की जा रही है। लोकेशन मिलने पर पुलिस टीम को कर्नाटक भी भेजा जा सकता है। जांच में नीलम के मोबाइल में कई विदेशी लोगों के नंबर मिले हैं। यह नंबर सेरोगेसी कराने वाले दंपति के हैं। पुलिस इन नंबरों के बारे में पड़ताल करने में लगी है।


संबंधित खबर: किराये की कोख का 'शर्मनाक' सच: जन्म से पहले बच्चियों का सौदा, अंतरराष्ट्रीय गैंग लगाता है बोली
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें