फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रज की होली के रंगों में सरोबार होकर झूमेगा देश, यहां का गुलाल बिखेरेगा अपनी रंगीनियत

Wed, 05 Feb 2020 12:35 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 6
बरसाना के श्रीजी मंदिर में उड़ता रंग गुलाल - फोटो : अमर उजाला
देश में होली पर ब्रज का रंग चढ़ने जा रहा है। होली के लिए मथुरा जिले में तैयार हो रहे रंग और गुलाल की आपूर्ति कई राज्यों में हो रही है। त्योहार से दो माह पहले से ही यहां के गांव-शहरी क्षेत्रो में गुलाल बनाया जा रहा है। यहां तक कि खेतों और घरों की छतों पर भी रंग और गुलाल सुखाए जा रहे हैं। इस बार ब्रज की माटी में बना गुलाल देशभर में अपनी रंगीनियत बिखेरेगा।
विज्ञापन

2 of 6
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
ब्रज की होली देश और दुनिया में प्रख्यात है। यहां बरसाना की होली को देखने के लिए तो विदेशी पर्यटक भी आते हैं। श्रीकृष्ण जन्मस्थान, श्रीबांकेबिहारी मंदिर पर होली के रंग में रंगने लाखों श्रद्धालु आते हैं, लेकिन अब इस पवित्र भूमि पर बन रहे गुलाल के प्रति आकर्षण देखने को मिल रहा है। यहां होली के त्योहार को खास बनाने के लिए मथुरा की 50 से अधिक फैक्टरियों में रंग और गुलाल बनाए जा रहे हैं। यहां बने गुलाल के प्रति पवित्रता का भाव भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है।  
विज्ञापन

3 of 6
गुलाल बनाने में जुटीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
रंगों के कारोबार से जुड़े संजय मित्तल ने बताया कि रंग-गुलाल के कारोबार में पड़ोसी जिला हाथरस के साथ मथुरा का बड़ा नाम है। सालभर में करीब 1 हजार टन गुलाल बनता है। इसका कारोबार करीब 35 से 50 करोड़ तक पहुंच जाता है। यहां बना गुलाल दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल और बिहार तक जाता है। 

4 of 6
गुलाल बनाने में जुटीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के कारोबारी हर्बल गुलाल अधिक बनाते हैं। यह गुलाल अरारोट से बनता है। बरसाना और नंदगांव की होली से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक मथुरा में बना यही इस्तेमाल होता है। सतीश अग्रवान ने बताया कि इस हर्बल गुलाल में रसायनों का प्रयोग नहीं किया जाता है। यही कारण है कि इस गुलाल से कोई एलर्जी नहीं होती है। हालांकि हर्बल गुलाल मार्बल पाउडर के गुलाल से पांच गुना महंगा होता है। 
विज्ञापन

5 of 6
मथुरा में बनाया जा रहा गुलाल
मथुरा के नेशनल हाईवे स्थित राधावैली के समीप, ट्रांसपोर्ट नगर, आजमपुर, छटीकरा के समीप, चैतन्य बिहार कालोनी, गांव तेहरा, अल्हेपुर, राया में होली के लिए गुलाल बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मथुरा में बनाया जा रहा गुलाल
ब्रज में होली की शुरुआत हो चुकी है। मथुरा में देश विदेश से पहुंचने वाले भक्तों को रंग-गुलाल में सराबोर करने के लिए सभी बड़ेे मंदिरों ने करीब 10 टन गुलाल मंगाया है। कारोबारियों ने पूरे मथुरा में होली तक 500 टन गुलाल उड़ने का अनुमान लगाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें