रसखान समाधि स्थल पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्ण जन्मस्थान से मुख्यमंत्री का काफिला गोकुल स्थित रसखान समाधि स्थल के लिए रवाना हुआ। रसखान समाधि स्थल का जीर्णोद्धार किया गया है। मुख्यमंत्री ने रसखान समाधि स्थल, ताज बीबी सहित पूरे परिसर का भ्रमण किया। उन्होंने तीर्थ विकास परिषद द्वारा कराए गए विकास कार्यों की सराहना की। यहां उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री ने की।