बाह के गांव कोरथ के रहने वाले राकेश सिंह भदौरिया ने सोमवार को देश के नए वायुसेना प्रमुख का पद संभाल लिया है। भदौरिया के वायु सेना प्रमुख का पदभार ग्रहण करते ही उनके पैतृक गांव कोरथ में खुशी का माहौल है। परिवार में उनसे जुड़ी यादें भी लोगों के दिलों में ताजा हो गईं। लोगों ने कहा कि देश के नए वायुसेना प्रमुख आरके सिंह भदौरिया बाह क्षेत्र का गौरव हैं। अगली स्लाइड्स में पढ़िए बीहड़ की जमीन पर पैदा हुए आरके सिंह भदौरिया के आसमान तक सफर की कहानी...
विज्ञापन
2 of 6
आरके सिंह भदौरिया वायु सेना उपप्रमुख
- फोटो : अमर उजाला
देश के वायुसेना प्रमुख की कमान संभालते ही आरके सिंह भदौरिया के गांव कोरथ में परिवार उनसे जुड़ी यादें ताजा कर रोमांचित हो उठा। सूबेदार अरविंद सिंह की पत्नी एवं आरके सिंह भदौरिया की चाची प्रभादेवी ने बताया कि वह बचपन में आसमान में उड़ते जहाज देखकर अपने बाबा सोबरन सिंह की गोद में उछल पड़ते थे और बोलते थे कि बाबा मैं भी हवाई जहाज उड़ाऊंगा।
विज्ञापन
3 of 6
पूर्व सैनिक और गांव के लोग
- फोटो : अमर उजाला
बचपन में उड़ते हवाई जहाज को देख पैदा हुई उस ललक से आज भदौरिया ने वायेसना प्रमुख की जिम्मेदारी संभाल ली है। परिजनों ने बताया कि आरके सिंह के पिता सूरजपाल सिंह एयरफोर्स में मास्टर वारंट अफसर थे। उनके चचेरे भाई शैलेंद्र सिंह ने बताया कि सोबरन सिंह के चार बेटे सूरजपाल सिंह, संतोष सिंह (एयरफोर्स) देशपति सिंह (रेलवे), अरविंद सिंह (सूबेदार) रहे हैं। अरविंद सिंह के पुत्र अवनीश और विपिन भी सेना में हैं।
4 of 6
राकेश कुमार सिंह भदौरिया
- फोटो : ANI
राकेश कुमार भदौरिया इससे पूर्व उप वायुसेना प्रमुख थे। भदौरिया की बेटी सोनाली पायलट हैं। पूरा परिवार देश भक्ति से सराबोर है। वायु सेना प्रमुख का पदभार ग्रहण करने पर आरके सिंह की चाची प्रभा देवी, चचेरे भाई शैलेंद्र सिंह को गांव में बधाई देने वालों का तांता लग गया। परिवार में खुशी और उल्लास का माहौल है।
विज्ञापन
5 of 6
वायुसेना उपप्रमुख राकेश कुमार सिंह भदौरिया।
राकेश सिंह भदौरिया से कई बार मिले पूर्वमंत्री अरिदमन सिंह उनकी देश भक्ति और जज्बे के कायल हैं। उन्होंने कहा कि वायुसेना प्रमुख के परिवार से उनकी घनिष्ठता उनके लिए गौरव की बात है। बाह की विधायक पक्षालिका सिंह ने बाह के इतिहास की गौरवपूर्ण उपलब्धि पर खुशी का इजहार करते हुए कहा कि राफेल उड़ाने के जरिए उन्होंने पड़ोसी मुल्क को सख्त संदेश दिया था।
वायुसेना प्रमुख आरके सिंह भदौरिया बतौर वायुसेना उपप्रमुख 11 जुलाई को राफेल उड़ा चुके हैं। फ्रांस के साथ हुए संयुक्त युद्ध अभ्यास के बाद उन्होंने पाकिस्तान को सख्त संदेश दिया। 11 जुलाई को फ्रांस के मोन्ट डी मार्शन बेस पर कर्नल गोडी लियर के उन्हें रिसीव करने, सेफ्टी प्रोसेस जानने के बाद कर्नल एन्टोनी कोर्टी के साथ राफेल उड़ाने की तस्वीरों ने समूचे देश के साथ बाह क्षेत्र के लोगों को भी रोमांचित कर दिया था।