छठ महापर्व के तीसरे दिन भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के लिए आगरा के यमुना घाटों पर श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। व्रती महिलाओं ने यमुना के पानी में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान यमुना घाट 'सैनुरा सलामत रखिहो ए छठी मइया, हर साल करब हम तुहरी वरतिया' जैसे गीतों से गूंज उठे। रविवार को उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न हो जाएगा।