शरद पूर्णिमा पर चांदनी से नहाए ताजमहल का दीदार करने के लिए शनिवार को 395 पर्यटक रात में 8.30 से 12.30 बजे के बीच ताजमहल पहुंचेंगे। शुक्रवार को एएसआई के 22 मॉल रोड कार्यालय पर बने नए टिकट काउंटर से 395 पर्यटकों ने नाइट व्यू के लिए टिकट खरीदा।
नया एन्क्लेव हुआ शुरू, खरीद सकते हैं टिकट
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने मॉल रोड पर पर्यटकों की सुविधा के लिए नया कार्यालय शुरू किया है, जहां लोगों के बैठने, फॉर्म भरने की सुविधा रहेगी। अभी तक पर्यटक बारिश, तेज धूप या सर्दी में बाहर ही कतार में खड़े होकर टिकट खरीदते थे। नया एन्क्लेव बनने से वह एसी में आराम से बैठकर इंतजार कर सकते हैं। वहीं ताजमहल के दीदार के लिए महताब बाग स्थित ताज व्यू प्वाइंट को प्रचारित करने के लिए आगरा विकास प्राधिकरण ने ग्रुप टूर की शुरूआत की है।
ये भी पढ़ें - Agra: बहुत शानदार थे इन कॉलोनियों के नाम, बदलकर रखे गए नरकपुरी, बदबू विहार, घिनौना नगर, बोर्ड भी लगे