फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: हॉस्पिटल में अग्निकांड के बाद एडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन होटल और जूता फैक्टरी किये सील

Sat, 08 Oct 2022 01:57 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
शू फैक्टरी सील करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
आगरा के ताजगंज क्षेत्र में अग्निशमन की व्यवस्थाएं न होने और नक्शा पास किए बिना ही बना लिए गए तीन होटलों और जूते की फैक्टरी को आगरा विकास प्राधिकरण ने सील कर दिया। ताजगंज वार्ड में होटल रीगा होम स्टे, होटल सीपी रेजीडेंसी और होटल द हॉस्टलर (पूर्व में रिदम रेजीडेंसी) को आगरा विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को सील कर दिया।

शुक्रवार को अपर नगर मजिस्ट्रेट चतुर्थ के नेतृत्व में आगरा विकास प्राधिकरण की टीम रोहित गर्ग के भूखंड संख्या ए-4, ताजनगरी फेज-1 पहुंची, जहां संचालित हो रहे होटल रीगा होम स्टे के प्रथम और द्वितीय तल को सील किया गया। इस होटल का नक्शा तक पास नहीं किया गया था, वहीं अग्निशमन व्यवस्थाएं भी नहीं थी। इसके बाद टीम ने दिलीप सिंह ने पाक टोला, अमर लोक कॉलोनी, में नक्शा पास किए बिना बनाए होटल द हॉस्टलर को सील किया, जो पहले रिदम रेजीडेंसी के नाम से चलाया जा रहा था। 
विज्ञापन

2 of 5
होटल किया गया सील - फोटो : अमर उजाला
आगरा विकास प्राधिकरण की टीम ने इसके बाद 200 वर्ग गज में दिलीप सिंह हवलानी कलाल खेरिया में बनाए गए होटल सीपी रेजीडेंसी को सील कर दिया। इनका नक्शा भी पास नहीं कराया गया था।
 
विज्ञापन

3 of 5
फैक्टरी का निरीक्षण करती एडीए की टीम - फोटो : अमर उजाला
इन तीनों होटलों को उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम, 1973 की धारा-28क (1) के अंतर्गत सील कर दिया गया हैं। अग्निशमन विभाग द्वारा संवेदनशील भवनों की सूची में जूता फैक्टरी भी थी, जिसे एडीए ने सील किया।

4 of 5
फैक्टरी नहीं आग बुझाने के उचित इंतजाम - फोटो : अमर उजाला

 शुक्रवार को एडीए टम ने प्रेम पुरम, 125 फुट रोड के पीछे, ताजनगरी फेस-2 में बिना मानचित्र स्वीकृति के लगभग 400 वर्गगज क्षेत्र में भूतल, प्रथम तल, द्वितीय तल व द्वितीय तल की छत पर संचालित की जा रही फैक्ट्री ग्रीन पार्क शूज प्रा. लि. को भी सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फैक्टरी - फोटो : अमर उजाला
 फैक्ट्री ग्रीन पार्क शूज में बड़ी मात्रा में केमिकल और जूते के सोल रखे हुए थे जो ज्वलनशील थे। अग्निशमन व्यवस्थाएं न होने के कारण यह भवन भी सील किया गया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें