फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों पर कार्रवाई के बाद होली के मौसम में दिवाली का माहौल, देखिए जश्न की तस्वीरें

Tue, 26 Feb 2019 01:43 PM IST
यशवीर सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 8
celebration in agra
भारतीय वायुसेना ने पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले हुए आतंकी हमले का बदला ले लिया है। इस खबर के बाद देशभर में जश्न का मौहाल है, वहीं उन परिवारों को भी सुकून मिला है, जिनके वीर सपूत पुलवामा हमले में शहीद हो गए थे। एयर स्ट्राइक के बाद लोग पटाखे छोड़कर भारतीय सेना को सैल्यूट कर रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 8
शहीद कौशल किशोर और रामवकील
पुलवामा हमले में आगरा निवासी सीआरपीएफ जवान कौशल किशोर रावत और मैनपुरी के रामवकील भी शहीद हो गए थे। पुलवामा आतंकी हमले का बदला लेने की खबर जैसे ही इनके परिजनों को मिली, खुशी की लहर दौड़ गई। शहीद के परिजनों ने कहा कि हमारी सेना ने पाकिस्तान और आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब दिया है। 
विज्ञापन

3 of 8
celebration in agra
पुलवामा हमले के बाद जो गम और गुस्सा था, वो आज गर्व में बदल गया है। इसकी बानगी शहर शहर देखी जा रही है। वायुसेना की एयर स्ट्राइक के बाद होली के मौसम में दिवाली का माहौल है। लोग तिरंगा लेकर सड़कों पर जश्न मना रहे हैं। 

4 of 8
celebration in agra
आगरा में हिंदू कल्याण महासभा के लोगों ने जुलूस निकालकर भारतीय सेना को सैल्यूट किया। जुलूस में बड़ी तादाद में लोग शामिल हुए। इस दौरान भारत माता और भारतीय सेना के जयकारे गूंजते रहे। 
विज्ञापन

5 of 8
celebration in agra
शहीद रामवकील के गृहजनपद मैनपुरी के युवाओं में भी जोश है। शहर के लोगों ने अपने अपने अंदाज में भारतीय सेना को बधाई दई। कहीं आतिशबाजी हुईं, तो कहीं तिरंगा लेकर जुलूस निकाला गया। युवाओं ने भारत माता और वीर शहीदों के जयकारे लगाए।  
विज्ञापन

6 of 8
celebration in agra
भारतीय सेना की कार्रवाई को लेकर एटा के लोगों में भी खुशी का आलम है। गांव सादियापुर के शहीद की पत्नी अलका ने कहा कि अभी बदला पूरा नहीं हुआ। सरकार की कार्रवाई अच्छी है। मगर पाकिस्तान को नेस्तनाबूत किया जाए, वहीं शहर में जगह जगह लोग खुशी मना रहे हैं। 
विज्ञापन

7 of 8
celebration in agra
आतंकियों पर हुई बड़ी कार्रवाई को लेकर मथुरा में युवाओं ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया। इस दौरान हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे गूंजते रहे। गोवर्धन, वृंदावन समेत अन्य जगहों पर भी जश्न का माहौल है। 
विज्ञापन

8 of 8
celebration in agra
फिरोजाबाद में युवाओं ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया। इस दौरान युवाओं ने कहा कि भारतीय सेना ने आतंकियों ने ऐसी जवाब दिया है, वो अब कोई नापाक हरकत करने से पहले हजार बार सोचेंगे। सोशल मीडिया पर भी खुशी के लहर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें