शिकोहाबाद के शिक्षक दंपति की बेटी आरुषि यादव ने सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद टॉप किया है। आरुषि ज्ञानदीप इंटर कॉलेज की छात्रा हैं। उसने अपनी सफलता का श्रेय मां, पिता और शिक्षकों को दिया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
अपने माता-पिता और भाई बहन के साथ आरूषि यादव
- फोटो : अमर उजाला
आरुषि के माता सुधा और पिता संतोष कुमार सरकारी शिक्षक हैं। पिता प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं और मां इंटर कॉलेज में शिक्षिका हैं। आरुषि के पिता ने बताया कि बेटी प्रतिदिन सात घंटे घर पर पढ़ाई करती थी। जब भी कोई परेशानी सामने आती तो मां और पिता की सहायता लेती थी।
विज्ञापन
3 of 5
फिरोजाबाद टॉपर आरुषि यादव
- फोटो : अमर उजाला
उसका कहना है कि कभी भी शिक्षकों और माता-पिता ने उसे पढ़ाने में कोई परेशानी महसूस नहीं की। आरुषि सोशल मीडिया से दूर रही। उसके पास मोबाइल नहीं है। जब कभी सहेलियों से बात करती तो मां और पापा के फोन का प्रयोग करती है। उसका सपना डॉक्टर बनकर देश सेवा करना है।
4 of 5
फिरोजाबाद टॉपर आरुषि यादव
आरुषि राजनीति में भी काफी रुचि रखती है। वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से काफी प्रभावित है। उसको साइकिलिंग और बैडमिंटन खेलना पसंद है। आरुषि ने छात्र-छात्राओं को दैनिक पढ़ाई करने, स्कूल जाने और नियमित रूप से एकाग्र मन से पढ़ने की सलाह दी है।
आरुषि के माता-पिता ने विद्यालय संचालक, प्रधानाचार्या और शिक्षकों को बधाई दी है। उन्होंने बेटी की सफलता का श्रेय उसकी मेहनत और लगन को दिया है। उनका कहना है कि बेटी रात एक बजे तक जब सब लोग सो जाते थे, तब भी पढ़ती रहती थी। लेकिन जब भी उसने आवाज लगाई, रात में भी उसकी समस्या का समाधान किया।