फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: बीच सड़क पर सिपाही की पिटाई करने वाला ट्रक चालक पर मुकदमा दर्ज, भेजा गया जेल

Sun, 23 Oct 2022 12:36 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
1 of 5
ट्रक चालक और सिपाही के बीच मारपीट - फोटो : अमर उजाला
एटा में शुक्रवार की देर शाम नो एंट्री में ट्रक को लेकर चालक घुस आया, यातायात सिपाही ने रोका तो ट्रक चालक ने मारपीट शुरू कर दी। इस पर दोनों में मारपीट होने लगी। दोनों में मारपीट होते देख अन्य सिपाही पहुंच गए। वह चालक व हेल्पर जो आपस में सगे भाई हैं को पकड़कर कोतवाली ले गए। सिपाही की तहरीर पर चालक और हेल्पर के खिलाफ जानलेवा हमला सहित सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

ये है मामला 

यातायात पुलिस में तैनात सिपाही सुरेंद्र कुमार शुक्रवार देर शाम हाथी गेट पर ड्यूटी कर रहा था। इस दौरान शिकोहाबाद रोड की तरफ से चालक ट्रक लेकर आया। वह शहर में अंदर जा रहा था सिपाही ने चालक को रोका और नो इंट्री की बात कहते हुए बाईपास से निकलने को कहा। इस पर ट्रक चालक रविंद्र सिंह निवासी गांव निनावली थाना एका और सिपाही में गहमागहमी होने लगी। 
विज्ञापन

2 of 5
चालक को पकड़कर ले जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
चालक ने सिपाही को लात मार दी। इसके बाद सिपाही और चालक में मारपीट होने लगी, मारपीट होते देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान होमगार्ड सहित अन्य सिपाही मौके पर जा पहुंचे।
विज्ञापन

3 of 5
चालक और सिपाही में हुई मारपीट - फोटो : अमर उजाला
चालक व क्लीनर को पकड़कर कोतवाली में बंद कराया। सिपाही सुरेंद्र कुमार की तहरीर पर ट्रक चालक रविंद्र व हेल्पर रामलडैते के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा व जान लेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की है। 

4 of 5
ट्रक चालक और सिपाही में मारपीट - फोटो : अमर उजाला
चालक व हेल्पर दोनों आपस में सगे भाई हैं। कोतवाली प्रभारी सुधीर राघव ने बताया कि सिपाही की तहरीर पर चालक और हेल्पर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिपाही का गलेवान पकड़े हुए ट्रक ड्राइवर - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली प्रभारी सुधीर राघव ने बताया कि दोनों को जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें