मथुरा में शुक्रवार को एक घंटे की मूसलाधार बारिश ने ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोल कर रख दी। निकासी न होने के कारण घरों और दुकानों में बारिश का पानी भर गया। कई इलाके जलमग्न हो गए। शहर में हालात ऐसे हो गए, मानो सैलाब आ गया हो। सड़कों पर पानी का बहाव इतना तेज था कि वाहन तक बह गए। स्वामी घाट पर खड़ी कार बारिश के पानी में बहते हुए यमुना में समा गई। स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह कार चालक की जान बची।
विज्ञापन
2 of 7
मथुरा में बारिश के बाद के हालात
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को दिनभर उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को दोपहर बाद हुई बारिश ने राहत दी। लेकिन झमाझम बारिश से शहर की सड़कें पानी से ताल तलैया में तब्दील हो गईं। सड़कों पर कई फुट पानी भर गया। रेलवे पुल के नीचे पानी भरने से वाहन फंस गए।
विज्ञापन
3 of 7
मथुरा में बारिश के बाद हुए ये हालात
- फोटो : अमर उजाला
शहर के होलीगेट, क्वालिटी चौराहा, चौक बाजार, छत्ता बाजार, स्वामी घाट, डीग गेट, वृंदावन गेट की सड़कें नहर बन गईं। भूतेश्वर, नया बस स्टैंड और पुराना बस स्टैंड रेलवे पुल के नीचे पानी भरने से राहगीर जहां-तहां फंसे रहे।
4 of 7
घर में भर गया पानी
- फोटो : अमर उजाला
बारिश के बाद शहर के हालात बिगड़ गए। शहर में चल रहे सीवर कार्य से रास्ते में कीचड़ हो गई। सड़कों पर कीचड़ और गड्ढों ने लोगों की राह को और मुश्किल में डाल दिया। दुकानों और घरों में पानी भरने से लोग परेशान हुए और पानी निकालते दिखे।
विज्ञापन
5 of 7
बारिश के पानी में बही कार
- फोटो : अमर उजाला
बारिश के दौरान स्वामी घाट पर पानी का तेज बहाव यमुना की ओर हो गया था। स्वामी घाट पर लाल रंग की कार खड़ी थी, जिसमें एक व्यक्ति बैठा था। पानी के बहाव के साथ कार यमुना की ओर जाने लगी।
विज्ञापन
6 of 7
पानी के तेज बहाव के साथ यमुना में बह गई
- फोटो : अमर उजाला
कार को बहता देख लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। लोगों के काफी कहने के बाद भी कार सवार व्यक्ति कार से नहीं उतरा। कुछ ही देर में कार यमुना में पहुंच गई। किसी तरह कार सवार व्यक्ति ने अपनी जान बचाई।
बारिश होने के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली। राया के संभागीय कृषि प्रशिक्षण केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।