फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता कानून: आगरा में कायम सुलहकुल की रवायत, लोगों ने पेश की मिसाल, पुलिस रही मुस्तैद

Sat, 21 Dec 2019 12:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 8
आगरा में शांतिपूर्ण रहा माहौल - फोटो : अमर उजाला
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में ताज नगरी में मुस्लिम इलाकों में बाजार बंद रहे। शाही जामा मस्जिद और प्रमुख मस्जिदों में जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से अदा की गई। शहरवासियों ने सुलहकुल की नगरी में अमन को कायम रखा। इस दौरान पुलिस प्रशासन के अधिकारी गश्त करते रहे। 
विज्ञापन

2 of 8
आगरा में तैनात पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार रात को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए थे। इसके बाद संवेदनशील इलाकों में पुलिस फोर्स बढ़ा दी गई थी। रात में अधिकारियों ने गश्त भी। गुरुवार की रात में ही खुराफातियों को चिह्नित कर नजर रखी गई। कुछ लोगों को थाने भी लेकर आए। 
 
विज्ञापन

3 of 8
आला अफसर लेते रहे हालात की जानकारी - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार सुबह से एसएसपी बबलू कुमार और एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ही अलग-अलग इलाकों में भ्रमण पर रहे। जामा मसजिद पर एसपी सिटी के अलावा एसपीआरए रवि कुमार, सीओ छत्ता उदयराज सिंह रहे। अतिरिक्त फोर्स लगाया गया। दोपहर में नमाज के बाद ही अधिकारी यहां से हटे। 

4 of 8
एसएसपी बबलू कुमार व अन्य अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि जगह-जगह फोर्स तैनात की गई थी। किसी तरह के विरोध प्रदर्शन की सूचना नहीं मिली। विरोध के नाम पर हिंसा फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

5 of 8
संवेदनशील क्षेत्रों में लगी अतिरिक्त फोर्स - फोटो : अमर उजाला
मंटोला के सदर भट्टी, मीरा हुसैनी, सुभाष बाजार, सदर के सुल्तानपुरा, शहीद नगर, ताजगंज के तेलीपाड़ा, तांगा स्टैंड, बिल्लोचपुरा, मेवाती नगला, गोबर चौकी, न्यू आगरा के करबला, नई आबादी, लोहामंडी के तेलीपाड़ा, सैय्यदपाड़ा, हरीपर्वत के वजीरपुरा, खंदारी, जगदीशपुरा, सिकंदरा, कोतवाली, नाई की मंडी, रकाबगंज, छत्ता, एत्माद्दौला के इसलाम नगर आदि में अतिरिक्त पुलिस फोर्स लगाई गई।
विज्ञापन

6 of 8
पुलिस रही मुस्तैद - फोटो : अमर उजाला
मंटोला में लगाए गए बैरियर
मंटोला में बैरियर लगाए गए। एक बैरियर सदर भट्टी चौराहे पर, दूसरा बैरियर मीरा हुसैनी चौराहे के पास से मंटोला की ओर जाने वाले रास्ते पर लगाया गया। नमाज के समय इन रास्तों से वाहनों को नहीं जाने दिया गया। बिजलीघर और सुभाष बाजार में भी जगह-जगह बैरियर लगाकर पुलिस तैनात की गई थी।
विज्ञापन

7 of 8
नमाज अदा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
दोपहर डेढ़ बजे नमाज के वक्त पर सतर्कता बरती गई। शाही जामा मस्जिद में इमाम मौलाना इरफान उल्ला खां निजामी ने नमाज अदा करवाई। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून का शांतिपूर्ण ढंग से विरोध करें। किसी तरह की हिंसा गलत है। अपने शहर को शांत बनाए रखने की जरूरत है। 
विज्ञापन

8 of 8
बाजार में रहा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
हींग की मंडी के जूता मार्केट के अधिकांश प्रतिष्ठान बंद होने के कारण बाहर से खरीदारी करने आए लोगों ने मंटोला के सदर भट्ठी से माल खरीदने का प्रयास किया, लेकिन यहां भी दुकानें बंद मिलीं। हींग की मंडी में जूता मैटेरियल की दुकानें हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें