आगरा के कमला नगर में थाने से महज 100 मीटर दूर बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा दिखाकर पोशाक कारोबारी से 2.50 लाख रुपये, मोबाइल और टैबलेट लूट लिया। पुलिस जांच में बदमाशों के रावतपाड़ा से पीछा करने की बात सामने आई है और 10 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लेकर चार टीमें तलाश में जुटी हैं।
आगरा के पॉश इलाके कमला नगर में थाने से 100 मीटर की दूरी पर मंगलवार रात पोशाक कारोबारी आनंद गुप्ता से हुई 2.50 लाख रुपये, टैबलेट और मोबाइल की लूट में पुलिस खाली हाथ है। कारोबारी परिवार दहशत में हैं। उनका कहना है कि पुलिस की गश्त नहीं थी। इससे थाने के पास वारदात कर बदमाश आसानी से भाग गए। घटना से कॉलोनी के लोगों में आक्रोश है।
जी ब्लॉक, कमला नगर निवासी कारोबारी आनंद गुप्ता ने बताया कि उनकी आत्माराम कर्मचंद के नाम से फर्म है। 40 साल से पोशाक का कारोबार कर रहे हैं। रावतपाड़ा में मन: कामेश्वर मंदिर के पास दुकान है। पीछे गली में गोदाम है। होल सेल बिक्री भी करते हैं। कुल 12 कर्मचारी काम करते हैं। रोजाना नौ बजे तक घर आ जाते हैं। जन्माष्टमी का माल मंगलवार रात आया था। भुगतान के लिए रुपये अपने पास रखे थे।
विज्ञापन
2 of 8
पीड़ित व्यापारी आनंद गुप्ता
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वह रात में 11 बजे गोदाम से कर्मचारी ऋषि के साथ स्कूटी से चले। यमुना किनारा, वाटरवर्क्स होते हुए सर्विस रोड पर आने के बाद जी ब्लॉक में घुसे। पहले कर्मचारी को उतार दिया। इसके बाद अपने घर जा रहे थे। घर से 100 मीटर की दूरी पर थे। बाइक सवार दो बदमाशों ने बाइक आगे लगाकर वहीं लूट लिया। बदमाशों की उम्र 25-30 साल थी। आगरा के ही लग रहे थे। वारदात स्थल थाने से 100 मीटर की दूरी पर है। बदमाश थाने के पास से ही हाईवे की तरफ भाग गए।
विज्ञापन
3 of 8
क्षेत्रीय निवासी ममता शर्मा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लोग बोले, त्योहार पर भी सुरक्षा का इंतजाम नहीं
क्षेत्रीय निवासी ममता शर्मा ने कहा कि कमला नगर में कई कारोबारी, अधिकारी, विधायक और सांसद के आवास हैं। इसके बावजूद सुरक्षा के नाम पर कुछ भी नहीं है। खासतौर पर त्योहार पर गश्त बढ़ानी चाहिए। थाने के पास लूट होना लोगों के चिंता की बात है।
4 of 8
क्षेत्रीय निवासी ऋषि अग्रवाल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
क्षेत्रीय निवासी ऋषि अग्रवाल का कहना है कि पुलिस की गश्त नहीं रहती है। कई बार लूट की घटनाएं हो चुकी हैं। पूर्व में मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी में डकैती की घटना हुई थी। इसके अलावा भी बाइकर्स गैंग मोबाइल और चेन लूट की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। त्योहार पर ज्यादा सतर्कता की जरूरत है।
विज्ञापन
5 of 8
क्षेत्रीय निवासी नेहा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
क्षेत्रीय निवासी नेहा ने बताया कि कमला नगर बाजार में बड़ी संख्या में महिलाएं खरीदारी के लिए आती हैं। मगर सुरक्षा के नाम पर कुछ नहीं होता है। शिकायत पर सुनवाई भी नहीं होती है। थाना पुलिस को सक्रिय करने की जरूरत है।
विज्ञापन
6 of 8
क्षेत्रीय निवासी तपन जैन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
क्षेत्रीय निवासी तपन जैन का कहना है कि पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए। कैमरों से निगरानी की जानी चाहिए। पुलिस अपराधियों का सत्यापन करे।
विज्ञापन
7 of 8
कमला नगर में लूट की घटना के बाद लोगों की भीड़ और पुलिस
रावतपाड़ा से पीछा करते आए
पुलिस की जांच में पता चला कि बदमाश रावतपाड़ा से ही पीछा कर रहे थे। वह पीपल मंडी पर खड़े होकर इस बात के इंतजार में थे कि कारोबारी घर के लिए जाएं। एक जगह पर वो नजर भी आए हैं। इस दौरान मास्क भी नहीं पहना हुआ है। जिन कैमरों में कैद हुए, उसमें चेहरा साफ नहीं है। पीछा करते समय आगे वाला मास्क और पीछे वाला कैप पहन लेता है। इस बारे में कारोबारी को पता नहीं चलता है। कमला नगर में लूट कर सर्विस रोड पर आए और हाईवे होते हुए वाटरवर्क्स की तरफ चले गए। कारोबारी के बैग में दो मोबाइल थे। एक को घटनास्थल के पास ही फेंक दिया था। पुलिस ने बरामद कर लिया। दूसरे में सिम नहीं था, इस कारण मिला नहीं। पुलिस को बाइक का नंबर भी मिला। मगर नंबर फर्जी होने की आशंका है। पुलिस ने 10 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इसके अलावा कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई है। आशंका है कि किसी ने मुखबिरी की।
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि व्यापारी से लूट के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश के लिए चार टीम लगी हैं। कुछ संदिग्धों के बारे में जानकारी मिली है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।,