फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: रिहायशी इलाके में थाना खुला...गश्त नहीं बढ़ी, आठ दिन बाद ही हो गई व्यापारी की हत्या

Fri, 28 Aug 2020 12:21 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • कमला नगर और आसपास के क्षेत्र में पिछले पांच वर्षों में 10 व्यापारियों की हत्या हो चुकी है। इस कारण व्यापारी मांग कर रहे थे कि कमला नगर के लिए अलग से थाना खोला जाए। थाना तो खुला, लेकिन वारदात नहीं थमीं। 
विज्ञापन
1 of 7
कमला नगर में व्यापारी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
आगरा के रिहायशी इलाके कमला नगर में थाना खुलने के आठ दिन बाद व्यापारी ललित काठपाल की हत्या हो गई। घटना के चश्मदीद मृतक के भाई दिनेश उर्फ रिंकू ने बताया कि बदमाश थैला लूट चुके थे। इसके बाद बदमाश मोबाइल लूटना चाहते थे। इसमें नाकाम रहे। इसी पर ललित की हत्या कर दी। तीनों बदमाश मास्क लगाए थे। उन्होंने पहले धमकी दी और फिर गोली मार दी। बदमाशों ने जिस तरह से रिहायशी इलाके में वारदात को अंजाम दिया, उससे एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। 


संबंधित खबर- लूट का विरोध करने पर व्यापारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने घर के पास की वारदात
विज्ञापन

2 of 7
घटनास्थल पर पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
व्यापारी ललित काठपाल की हत्या करने वाले बदमाश शाम चार बजे ही आ गए थे। कमला नगर के लोगों ने बताया कि बदमाश पहले कमला नगर में टहल रहे थे। इसके बाद कावेरी कुंज चले गए। वो व्यापारी के आने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन तब किसी को शक नहीं हुआ। व्यापारी के आते ही उन्होंने हत्या कर दी। पुलिस ने मौका-ए-वारदात के आसपास के लोगों से जानकारी ली। साथ ही 10 दुकानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में बदमाश नहीं मिले। 
विज्ञापन

3 of 7
मृतक के भाई से जानकारी लेते एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
लोगों ने बताया कि कमला नगर में शाम होते ही आसपास से कई युवक बाइकों पर आते हैं। यहां चेन और पर्स लूट की घटना भी हो चुकी हैं। बाइकर्स गैंग सक्रिय है। बाइक सवार तीन बदमाश आए लेकिन ये रुके नहीं। इस कारण उन पर ध्यान नहीं गया। बाद में पता चला कि उन्होंने ही हत्या कर दी है। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि बदमाशों की तलाश के लिए टीमें लगी हैं। खंदौली, एत्मादपुर, एत्माद्दौला पुलिस को भी लगाया गया है। अभी कोई सुराग नहीं मिला है।

4 of 7
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों से जानकारी लेते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
कावेरी कुंज स्थित रश्मि नगर में गोली चलने की आवाज पर लोग घरों के बाहर झांकने लगे थे। उन्होंने देखा कि बदमाश जा चुके हैं लेकिन वे थोड़ी देर में वापस आ गए। लोगों ने बताया कि बदमाश पहले कॉलोनी के अंदर की तरफ भागे। यहां आगे रास्ता बंद है। इस कारण बदमाश वापस मौका ए वारदात पर आए। यहां से 500 मीटर दूरी मुगल रोड है। बदमाश इसकी तरफ भागे। मुगल रोड से दो तरफ जाने का रास्ता है। सुल्तानगंज की पुलिया और दयालबाग की तरफ। यह पता नहीं चल सका कि बदमाश कौन से रास्ते से गए।
विज्ञापन

5 of 7
मृतक ललित के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को ललित की पत्नी रूपाली ने बताया कि उन्हें किसी पर शक नहीं है। न ही उनकी किसी से रंजिश है। ललित के दो बच्चों में बेटी खुशी ( 13) और बेटा नमन ( 17) हैं। ललित का एक ही भाई है दिनेश उर्फ रिंकू। दिनेश बड़ा है। वो कमला नगर में ही जूता शो रूम में काम करते थे। लॉकडाउन में नौकरी चली गई थी। हाल ही में अलीगढ़ में पान मसाला कंपनी में नौकरी लगी थी। वो अलीगढ़ से लौटकर दुकान पर पहुंचे थे। वहां से भाई के साथ घर आ रहे थे। ललित और दिनेश के पिता सुभाष चंद काठपाल का मूर्ति का कारोबार भी है।
विज्ञापन

6 of 7
घटना के संबंध में जानकारी लेते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
आठ दिन पहले ही पुलिस के अफसर थाना के उद्घाटन पर कमला नगर के लोगों ने यह वादा करके आए थे कि अब गश्त तेज की जाएगी, सुरक्षा व्यवस्था और पुख्ता होगी। लेकिन ऐसा कुछ नहीं किया गया। पहले यह पूरा क्षेत्र न्यू आगरा थाना में था। कमला नगर में अलग थाना इसलिए ही खोला गया था, क्योंकि यहां वारदात ज्यादा होती थी। इसके बाद भी घटनाएं रुकी नहीं। थाना खुलने के बाद पहले चोरी की घटना हुई, अब हत्या और लूट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मृतक के भाई से जानकारी लेते एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
कमला नगर और आसपास के क्षेत्र में पिछले पांच वर्षों में 10 व्यापारियों की हत्या हो चुकी है। आठ दिन पहले थाना खुला तो लगा कि व्यापारियों की सुरक्षा मजबूत होगी। लेकिन आठवें ही दिन हुई व्यापारी की हत्या से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। मौके पर पहुंचे व्यापारी नेता पंकज अग्रवाल ने कहा कि इस घटना का खुलासा होना चाहिए। शाम को पुलिस गश्त तेज होनी चाहिए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें