फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में दुल्हन की ग्रैंड एंट्री: दूल्हे को स्कूटी पर बैठाकर पहुंची मंडप, लोगों ने की फूलों की बारिश

Tue, 14 Dec 2021 09:16 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
1 of 5
स्कूटी से शादी में पहुंची दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
हर कोई अपनी शादी को यादगार बनाना चाहता है, इसके लिए दूल्हा और दुल्हन अनोखे तरीके भी अपनाते हैं। कुछ ऐसा ही फिरोजाबाद में देखने को मिला है, जहां दिल्ली की दुल्हन शादी में स्कूटी पर दूल्हे को बैठाकर जयमाल स्थल पर पहुंची। घराती और बरातियों ने फूल बरसाकर दोनों का स्वागत किया। इसके बाद दूल्हा और दुल्हन ने एक-दूसरे को जयमाल पहनाई। एका ब्लॉक के गांव रामपुर में स्कूटी पर सवार होकर स्टेज पर पहुंचने वाली दुल्हन काजल मंगलवार सुबह कार से विदा हुई। स्कूटी वाली दुल्हन को देखने के लिए गांव भर के लोग जुटे। सोशल मीडिया पर भी फिरोजाबाद की अनूठी शादी और स्कूटी पर स्टेज पर पहुंचने वाली दुल्हनिया वायरल हो गई। इस अनोखी शादी को लेकर फेसबुक व व्हाट्सएप पर लोगों ने तरह-तरह के कमेंट किए। इलाके में भी दिल्ली की दुल्हन की खूब चर्चा रही। 
विज्ञापन

2 of 5
दुल्हन काजल - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के शाहदरा की रहने वाली काजल की शादी एका के गांव रामपुर निवासी राहुल के साथ सोमवार 13 दिसंबर को विधि-विधान के साथ हुई। यह शादी अपने आप में अनूठी रही। शादी में लड़की पक्ष के लोग सोमवार को वर पक्ष के दरवाजे पर बारात लेकर पहुंचे। 
विज्ञापन

3 of 5
स्कूटी पर दूल्हे को बैठाकर पहुंची दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
बरात चढ़ने के साथ ही दुल्हन दूल्हे को स्कूटी पर बैठाकर वरमाला के लिए स्टेज पर पहुंची। दुल्हन काजल का यह अंदाज देखकर मौजूद रिश्तेदार और ग्रामीण दंग रह गए। बरातियों ने फूलों से उसका स्वागत किया।

4 of 5
दूल्हा राहुल - फोटो : अमर उजाला
बताया जाता है कि काजल का पति राहुल एक होटल में मैनेजर है। मंगलवार सुबह कन्या पक्ष के लोगों ने काजल की विदाई की। दुल्हन कार से ससुराल पहुंची तो स्कूटी वाली दुल्हन को देखने के लिए आसपास के ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्कूटी पर दूल्हे को बैठाकर पहुंची दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
दुल्हन काजल का कहना है कि वह अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए कुछ हटकर करना चाहती थी। इसलिए उसने शादी में स्टेज पर स्कूटी से जाने की सोची। आम शादियों में दुल्हन की सहेलियां अथवा परिजन उसे स्टेज पर ले जाते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें