फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवर्ण आरक्षण कानून बनने के बाद दिल्ली से लौटे सांसद कठेरिया, आगरा में जोरदार स्वागत

Sun, 13 Jan 2019 12:40 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
warms welcome - फोटो : अमर उजाला
सवर्णों को दस प्रतिशत आरक्षण दिए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट करते हुए रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने एससी आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद रामशंकर कठेरिया का जोशीला स्वागत किया। रामशंकर कठेरिया सुबह 10 बजे गतिमान एक्सप्रेस से आगरा कैंट स्टेशन उतरे तो कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। बैंडबाजों, ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचे कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। 
विज्ञापन

सवर्ण आरक्षण कानून बनने के बाद दिल्ली से लौटे सांसद कठेरिया, आगरा में जोरदार स्वागत

2 of 5
warms welcome - फोटो : अमर उजाला
प्रोफेसर कठेरिया यहां से खुली जीप में सवार हो गए। उनके साथ महापौर नवीन जैन, विधायक डा. जीएस धर्मेश, जलेसर विधायक संजीव दिवाकर, जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश बघेल, जिला अध्यक्ष श्याम भदौरिया, लोकसभा संयोजक प्रमोद गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्याय अनिल चौधरी एवं भाजपा के प्रदेश संयोजक नागेन्द्र दुबे थे। वाहनों का काफिला जुलूस के रूप में चल पड़ा। 
विज्ञापन

सवर्ण आरक्षण कानून बनने के बाद दिल्ली से लौटे सांसद कठेरिया, आगरा में जोरदार स्वागत

3 of 5
warms welcome - फोटो : अमर उजाला
प्रतापपुरा चौराहा, सांई की तकिया, धौलपुर हाउस, कलेक्ट्रेट, धाकरान, सुभाष पार्क, बाल्मीकि वाटिका, राजामंडी, सेंट जोंस चौराहा, हरीपर्वत चौराहा, संजय प्लेस, सूरसदन, चौराहा, दीवानी, खंदारी हनुमान मंदिर चौराहे पर विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। खंदारी परिसर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कठेरिया ने कहा कि 2019 में देश में फिर से मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनेगी। सपा बसपा जैसे स्वार्थी गठबंधनों का सफाया हो जाएगा। 

सवर्ण आरक्षण कानून बनने के बाद दिल्ली से लौटे सांसद कठेरिया, आगरा में जोरदार स्वागत

4 of 5
warms welcome - फोटो : अमर उजाला
जुलूस में युवा मोर्चा के ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष मनीष गौतम, महिला मोर्चा की अध्यक्ष बबिता चौहान, प्रमोद गुप्ता गांधी, डा. भगवान दास दक्ष, सतीश इंजीनियर, डा. हरि भदौरिया, टीकम सिंह तोमर, जगवीर सिंह, हेमंत भोजवानी, भानु महाजन, अशोक पिप्पल, शरद चौहान, विजय भदौरिया, मोहन सिंह लोधी, प्रांशु दुबे, सुनील शर्मा, इरफान कुरैशी, अभिषेक गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, डा. अवधेश रावत, अनिरुद्ध भदौरिया, राजकुमार पथिक, सुमित उपाध्याय, बाबी वर्मा,  नेहा जैन, श्यामवीर सिंह, सुषमा जैन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवर्ण आरक्षण कानून बनने के बाद दिल्ली से लौटे सांसद कठेरिया, आगरा में जोरदार स्वागत

5 of 5
warms welcome - फोटो : अमर उजाला
जुलूस से एक बार फिर रामशंकर कठेरिया ने अपनी ताकत का एहसास कराया है। इससे पहले नौ जनवरी को कोठी मीना बाजार मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कठेरिया की तारीफ की थी। मंच पर सांसद का हाथ पकड़कर ऊपर उठाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें