पुस्तक विक्रेता बुद्धिलाल
- फोटो : अमर उजाला
दिव्यांग बुद्धिलाल संजय प्लेस स्थित स्पीड कलर लैब के पास धार्मिक पुस्तकों की स्टॉल लगाते हैं। वह अपनी टूटी ट्राई साइकिल से आते हैं। रविवार शाम 6.46 बजे पुलिसकर्मी सचिन कौशिक ने टि्वटर पर 2.03 मिनट का उनका वीडियो वायरल किया। इसमें लोगों से पुस्तकें खरीद कर उनकी मदद करने के लिए अपील की गई। इस वीडियो को 20 हजार बार देखा गया।