चौधरी बाबूलाल, चौधरी उदयभान सिंह
- फोटो : अमर उजाला
राज्यमंत्री का टिकट कटा, पूर्व सांसद को मिला
भाजपा ने फतेहपुर सीकरी से चौधरी बाबूलाल को भाजपा प्रत्याशी बनाया है। यहां से निवर्तमान विधायक चौधरी उदयभान सिंह का टिकट कट गया है। वह यूपी सरकार में राज्यमंत्री हैं। वहीं चौधरी बाबूलाल फतेहपुर सीकरी से सांसद रह चुके हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में उनका टिकट कट गया था। भाजपा ने अब उनको विधानसभा चुनाव के मैदान में उतारा है।