फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव 2022: आगरा की सभी सीटों पर भाजपा ने साधे जातीय समीकरण, अनुभवी चेहरों पर लगाया दांव

Sun, 16 Jan 2022 10:08 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 10
यूपी चुनाव 2022: भाजपा प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगरा जिले की सभी नौ विधानसभा सीटों पर घोषित प्रत्याशियों में जातीय समीकरण और अनुभव को वरीयता दी है। पांच सीटों पर प्रत्याशी बदले गए हैं, जबकि चार सीटों पर वर्तमान विधायकों पर ही भरोसा जताया गया है। दो महिलाओं को प्रत्याशी बनाया है। आगरा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से पार्टी ने अपनी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबीरानी मौर्य को मौका दिया है, जबकि राज्यमंत्री उदयभान सिंह का टिकट काटकर फतेहपुर सीकरी के पूर्व सांसद चौधरी बाबूलाल पर भरोसा जताया है। 

एत्मादपुर से निवर्तमान विधायक रामप्रताप सिंह, खेरागढ़ से महेश गोयल और फतेहाबाद से जितेंद्र वर्मा का टिकट कटा है। भाजपा ने निवर्तमान विधायकों की जगह पूर्व विधायकों को टिकट थमाकर बदलाव किया है। एत्मादपुर से सपा छोड़कर आए डॉ. धर्मपाल सिंह, खेरागढ़ से भगवान सिंह कुशवाह और फतेहाबाद से छोटेलाल वर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है। इस बार भाजपा ने किसी नए चेहरे पर दांव नहीं लगाया है।  
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
बेबी रानी मौर्य
बेबीरानी मौर्य भाजपा में लंबे समय से सक्रिय हैं। संगठन में काम करने के बाद उन्हें राज्यपाल बनाया गया था। सितंबर 2021 में उन्होंने राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद संगठन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया। तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि भाजपा उनको चुनाव में उतार सकती है। शनिवार को उनके नाम पर मुहर लगा दी गई।  
विज्ञापन

3 of 10
चौधरी बाबूलाल, चौधरी उदयभान सिंह - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से सांसद रहे चौधरी बाबूलाल को एक बार फिर मौका दिया गया है। उनके लंबे राजनीतिक अनुभव को देखते हुए युवा चेहरों की जगह उन्हें टिकट दिया गया है। इस सीट से निवर्तमान विधायक चौधरी उदयभान सिंह का टिकट उनकी उम्र के कारण काटा जाना बताया जा रहा है।

4 of 10
भाजपा प्रत्याशी छोटेलाल वर्मा - फोटो : अमर उजाला
फतेहाबाद में जितेंद्र वर्मा की जगह निषाद समाज के छोटेलाल वर्मा को टिकट दिया गया है। वर्मा दो बार विधायक रह चुके हैं। वह लंबे समय से पार्टी के साथ जुड़े हुए हैं। ग्रामीण विधानसभा सीट पर बदलाव की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन फतेहाबाद पर भी पार्टी ने परिवर्तन करके संदेश दिया कि वह जिताऊ उम्मीदवारों को ही टिकट देगी।
विज्ञापन

5 of 10
भाजपा प्रत्याशी डॉ. धर्मपाल सिंह - फोटो : अमर उजाला
भाजपा ने एत्मादपुर से निवर्तमान विधायक रामप्रताप सिंह की जगह सपा छोड़कर आए डॉ.धर्मपाल सिंह को टिकट दिया है। धर्मपाल दो बार दूसरे दलों से विधायक रह चुके हैं। धर्मपाल के भाजपा में शामिल होने पर रामप्रताप सिंह के समर्थकों ने प्रदर्शन भी किया था।
विज्ञापन

6 of 10
भाजपा प्रत्याशी भगवान सिंह कुशवाह - फोटो : अमर उजाला
इसी तरह खेरागढ़ सीट से महेश गोयल की जगह हाल में भाजपा में शामिल हुए बसपा के पूर्व विधायक भगवान सिंह कुशवाह को टिकट दिया गया है। इस सीट पर कुशवाह वोटों को देखते हुए उन्हें उम्मीदवार बनाया गया है। इस तरह पिछड़े, अति पिछड़े और दलित वोटों के संतुलन को कायम रखा गया है।
विज्ञापन

7 of 10
भाजपा प्रत्याशी पुरुषोत्तम खंडेलवाल - फोटो : अमर उजाला
भाजपा ने उत्तर विधानसभा क्षेत्र में उप चुनाव में विजयी हुए पुरुषोत्तम खंडेलवाल पर भरोसा जताया है। इस सीट पर अग्रवाल समाज के कई उम्मीदवार अपना दावा जता रहे थे। पार्टी ने विरोध को दरकिनार करते हुए पुराने चेहरे पर ही दांव लगाया है। 

8 of 10
भाजपा प्रत्याशी योगेंद्र उपाध्याय - फोटो : अमर उजाला
आगरा दक्षिण विधानसभा सीट से पार्टी ने भाजपा विधानमंडल दल के मुख्य सचेतक और दो बार के विधायक योगेंद्र उपाध्याय का टिकट बरकरार रखा है।

9 of 10
भाजपा प्रत्याशी पक्षालिका सिंह - फोटो : अमर उजाला
बाह विधानसभा सीट से भदावर राजघराने की रानी पक्षालिका सिंह को एक बार फिर से मौका दिया गया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पार्टी ने बदलाव के साथ ही पुराने लोगों पर ही भरोसा जताया है। दूसरे दलों से आए मजबूत दावेदारों को भी सम्मान दिया गया है। 
विज्ञापन

10 of 10
भाजपा प्रत्याशी जीएस धर्मेश - फोटो : अमर उजाला
आगरा छावनी सीट से निवर्तमान विधायक डॉ. जीएस धर्मेश को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है। धर्मेश यूपी सरकार में राज्यमंत्री हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें