बंगाल के एक परिवार ने हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की अनूठी मिसाल पेश की है। इन लोगों ने मुस्लिम परिवार की एक चार साल की बच्ची फातिमा को देवी का रूप देकर पूजा अर्चना की। फातिमा आगरा जनपद के फतेहपुर सीकरी की रहने वाली है।
विज्ञापन
2 of 5
देवी स्वरूप में फातिमा
- फोटो : अमर उजाला
कोलकाता से सटे उत्तर 24 परगना जिले के अर्जुनपुर में रहने वाले दत्ता परिवार ने आगरा के फतेहपुर सीकरी में रहने वाली मुहम्मद ताहिर की बेटी फातिमा को देवी का रूप बनाकर रविवार को महाअष्टमी पर पूजा की।
विज्ञापन
3 of 5
फतेहपुर सीकरी
ताहिर आगरा फतेहपुर सीकरी में किराने की दुकान चलाते हैं। फातिमा अपने परिवार के साथ रहती है। दत्ता परिवार ने फातिमा के घरवालों को पूजा के लिए मनाया। फातिमा और उसकी मां पूजा के लिए दत्ता परिवार के साथ ही ठहरे हुए थे।
4 of 5
देवी स्वरूप फातिमा की पूजा करता बंगाली परिवार
- फोटो : अमर उजाला
स्थानीय नगर पालिका में इंजीनियर तमल दत्ता ने बताया कि वो पहले सिर्फ ब्राह्मण कन्याओं का पूजन करते थे। दुर्गा इस धरती पर सभी की मां है। उनका कोई धर्म, जाति या रंग नहीं है। यह सोचकर इस वर्ष उन्होंने धर्म की दीवारें भी तोड़ दीं।
देवी स्वरूप बनी फातिमा की मां बुशरा बीबी ने कहा कि जात-पात नहीं, उनका भरोसा इंसानों व इंसानियत पर है। वहीं बंगाली परिवार की इस पहल की सभी सराहना कर रहे हैं।