फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लठामार होली 2020: नंदगांव के हुरियारों के स्वागत को बरसाना आतुर, चल रही यह तैयारियां

Mon, 02 Mar 2020 03:53 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 6
लठामार होली (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
चार मार्च को राधारानी के गांव बरसाना में लठामार होली खेली जाएगी। यहां होली खेलने के लिए भगवान श्रीकृष्ण के नंदगांव से हुरियारे आएंगे। उनके स्वागत के लिए बरसाना आतुर है। कस्बे के विभिन्न मोहल्लों में रंगीली होली के दिन निकाली जाने वाली चौपाई के लिए लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा है। बुजुर्गों से युवा लड़के चौपाई गायन सीख रहे हैं तो जगह-जगह नगाड़े भी सजाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
लठामार होली 2020 - फोटो : Amar Ujala
नंदगांव से आने वाले हुरियारे बरसाना के प्रिया कुंड पर अपना पड़ाव करते हैं। प्रिया कुंड पड़ाव को प्रतीकात्मक जनवासा भी कहा जाता है। कस्बे के प्रमुख गणमान्य नागरिकों द्वारा प्रिया कुंड पर हुरियारों का स्वागत किया जाता है। यहां हुरियारों को भांग की ठंडाई पिलाई जाती है। 
विज्ञापन

3 of 6
लठामार होली से पूर्व नगाड़ा बजाते हुए श्रद्घालु (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
प्रिया कुंड पर बरसाना के हर मोहल्ले के लोग अपने-अपने नगाड़े, ढोल, ढप, मंजीरा लेकर पहुंच जाते हैं। हर मोहल्ले की अपनी एक अलग ध्वज होती है। नगाड़ों की थाप पर युवा थिरकते हैं तो बुजुर्ग होली के रसिया गाते हुए चलते हैं। नंदगांव के हुरियारे प्रिया कुंड से लाडिली, मंदिर की ओर चले जाते हैं और चौपाई गायक अपनी अपनी मंडली के साथ सुदामा चौक से रंगीली गली होते हुए मुख्य बाजार में आ जाते हैं। 

4 of 6
लठामार होली (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
बरसाना के चैना थोक, टांटिया मोहल्ला, बहबूदिया मोहल्ला, बाग मोहल्ला, वृषभानु जी मंदिर, बास मोहल्ला, तेहिया मोहल्ला, यादव मोहल्ला, श्रोत्रिय समाज व गोस्वामी समाज के लोगों द्वारा चौपाई गायन में बढ़चढ़ कर भाग लिया जाता है।
विज्ञापन

5 of 6
बरसाना की लठामार होली के दौरान की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
चौपाई गायक निरंजन यादव ने बताया कि लठामार होली खेलने नंदगांव के हुरियारे आते हैं। उनके स्वागत में नगाड़ा के साथ होली की चौपाई गाते हुए प्रिया कुंड से लाते हैं। लठामार होली बरसाना में ब्राह्मण महिलाएं खेलती हैं और बरसाना की सातों समाज के लोग नंदगांव के हुरियारों का स्वागत करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लठामार होली (फाइल)
महेंदर यादव ने कहा कि बरसाना की लठामार होली ऐसी है, जिसमें सब अपने-अपने ढंग से सराबोर होने को आतुर रहते हैं। होली में केवल महिलाएं ही खेलती है। इस कारण पुरुष हुरियारों के स्वागत में नगाड़ा बजा कर होली की चौपाई से होली खेलने की खुशी मानते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें