फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावनः आज से फिर बंद हो गए ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के पट, यह है बड़ी वजह

Mon, 19 Oct 2020 01:11 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
विज्ञापन
1 of 6
बांकेबिहारी मंदिर वृंदावन - फोटो : अमर उजाला
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के द्वार श्रद्धालुओं के लिए सोमवार से निश्चितकाल तक बंद रहेंगे। श्रद्धालुओं की भीड़ के दबाव के चलते मंदिर प्रबंधन ने रविवार को यह निर्णय लिया। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व्यवस्था शुरू होने के बाद ही मंदिर के द्वार भक्तों के लिए खुलेंगे। मंदिर में ठाकुर जी की पूजा-अर्चना सेवायत करते रहेंगे।
 

संबंधित खबर- बांकेबिहारी मंदिर: खास को दिया प्रवेश, आम भक्तों की लगी कतार, पहले दिन ही विवाद, नियम भी तार-तार

 
विज्ञापन

2 of 6
बांकेबिहारी मंदिर में भक्त - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस के चलते विगत मार्च माह में लॉकडाउन के दौरान बांकेबिहारी मंदिर को बंद किया था। सात माह बाद 17 अक्तूबर को मंदिर खोला गया। एक दिन में चार सौ श्रद्धालुओं के दर्शन करने की व्यवस्था बनाई गई थी, लेकिन पहले ही दिन करीब 20 हजार लोग वृंदावन पहुंचे, जिनमें से अधिकांश लोगों ने रात तक दर्शन किए। इस दौरान कोविड-19 के निमयों का पालन नहीं हुआ। 
विज्ञापन

3 of 6
बांकेबिहारी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
रविवार सुबह से ही मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की आधा किलोमीटर तक लंबी कतार लग गई। श्रद्धालु धूप में परेशान होते दिखाई दिए। बच्चे और वृद्ध काफी परेशान थे। दोपहर में मंदिर ठाकुर श्री बांकेबिहारी महाराज के प्रबंधक मुनीश शर्मा ने पत्रकारों को मंदिर को 19 अक्तूबर से अगले आदेश तक बंद करने की जानकारी दी। 

4 of 6
बांकेबिहारी के दर्शन के लिए आते भक्त - फोटो : अमर उजाला
बांकेबिहारी मंदिर पर पहले दिन व्यवस्था बिगड़ी थी लेकिन दूसरे दिन खामियों को दुरुस्त किया गया। रविवार को सही समय पर दर्शन तो खुले लेकिन आरती कुछ देरी से हुई। 
विज्ञापन

5 of 6
थर्मल स्क्रीनिंग के बाद मंदिर में दिया प्रवेश - फोटो : अमर उजाला
पुलिस और मंदिर के गार्डों ने भक्तों को लाइन लगाकर मंदिर में प्रवेश दिलाया। आधा किलोमीटर तक भक्तों की लाइन लगी रही। हालांकि देहरी पूजन में सामाजिक दूरी का नहीं हुआ और 50 से अधिक भक्त एकत्रित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बांकेबिहारी मंदिर के बाहर भक्त - फोटो : अमर उजाला
प्रबंधक मुनीश शर्मा ने बताया कि कोविड-19 की गृह मंत्रालय द्वारा जारी गाइड लाइन के तहत ही बांकेबिहारी मंदिर खोला गया, लेकिन ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर अत्यधिक लोड हो जाने के कारण ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था शुरू नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि अब 19 अक्तूबर से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व्यवस्था शुरू होने तक अनिश्चितकाल के लिए मंदिर श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व्यवस्था, दर्शन की सुगम व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के सहयोग से पुन: करने के उपरांत ही मंदिर को खोला जाना संभव होगा। उन्होंने कहा कि ठाकुरजी की भोग, राग, सेवा, पूजा पूर्व की भांति सेवायत, गोस्वामीजन द्वारा की जाती रहेगी संबंधित सेवायत गोस्वामीजन के साथ मंदिर के आवश्यक कर्मचारी और मंदिर भवन की मरम्मत के लिए नियुक्त कार्यदायी संस्था के कर्मचारी ही मंदिर में प्रवेश कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें