फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस की छुट्टी पर ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन को वृंदावन आ रहे हैं तो जरूर पढ़ें यह खबर

Mon, 23 Dec 2019 12:26 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
1 of 5
बांकेबिहारी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
क्रिसमस की छुट्टी पर ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन करने के लिए वृंदावन आने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर ध्यान से पढ़ें। 25 और 26 दिसंबर को बांकेबिहारी मंदिर के समय में बदवाल किया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
मंदिर प्रशासक के आदेश पर 26 दिसंबर को सूर्यग्रहण होने के कारण वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में प्रभु दर्शन करने के लिए पट खुलने और आरती की सेवा में बदलाव किया गया है। यह व्यवस्था सूर्यग्रहण होने से एक दिन पूर्व शाम से ही लागू हो जाएगी। 
विज्ञापन

3 of 5
बांकेबिहारी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
26 दिसंबर को सूर्यग्रहण होने के कारण 25 दिसंबर को बांकेबिहारी के दर्शन सायंकालीन सेवा में 3.45 बजे पट खुलेंगे। शयन आरती शाम 7.40 बजे होने के बाद 7.45 बजे मंदिर के पट बंद हो जाएंगे। 
 

4 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक मुनीष कुमार ने बताया कि 26 दिसंबर को प्रात: कालीन सेवा में दोपहर एक बजे ठाकुरजी भक्तों को दर्शन देंगे। शृंगार आरती दोपहर 1.10 बजे होने के पश्चात 1.15 मिनट पर राजभोग सेवा प्रारंभ होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
दोपहर 3.40 बजे राजभोग आरती की जाएगी। इसके बाद पट बंद हो जाएंगे। सायंकालीन सेवा में शाम 6 बजे बांकेबिहारी के दर्शन खुलेंगे, पूर्ववत निर्धारित समय पर देर शाम 8.25 बजे शयन आरती के बाद 8.30 बजे मंदिर के ठाकुरजी के पट बंद हो जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें