आगरा में स्मार्ट सिटी योजना के तहत 63 चौराहों को कैमरे और ट्रैफिक लाइट से कवर किया गया। लेकिन, कई चौराहों पर इनको आज तक सुचारु नहीं किया जा सका है। तीन महीने बाद भी यह शोपीस बने हुए हैं। इन चौराहों पर जाम और अतिक्रमण तक की समस्या है।
विज्ञापन
2 of 5
नहेरू नगर रोड पर लगे ट्रैफिक लाइट व कैमरे चालू नहीं है
- फोटो : अमर उजाला
एमजी रोड के भगवान टाकीज, सूरसदन, हरीपर्वत, सेंट जोंस, राजा की मंडी, कलक्ट्रेट, साईं का तकिया, प्रतापपुरा तक स्मार्ट सिटी के तहत कैमरे और ट्रैफिक लाइट लगाई गईं। इनका संचालन भी शुरू हो गया है। एमजी रोड पर कैमरों की मदद से चालान भी काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
बंद पड़ी स्मार्ट सिटी की ट्रैफिक लाइट
- फोटो : अमर उजाला
पुराने शहर में भी चौराहों पर ट्रैफिक लाइट लगाई गई थीं। इनमें चिम्मन लाल चौराहा, साकेत कॉलोनी, रुई की मंडी चौराहा पर भी ट्रैफिक लाइट और कैमरे लगाए गए।
4 of 5
साकेत कालोनी रोड
- फोटो : अमर उजाला
ट्रैफिक लाइट और कैमरे को लगे हुए तकरीबन तीन महीने हो चुके हैं, लेकिन न तो लाइट चल सकी और न ही कैमरों का संचालन हो पा रहा है। वहीं संबंधित अफसर एक महीने में सभी चौराहों पर ट्रैफिक लाइट और कैमरों के संचालन कराने का दावा कर रहे हैं।
सेंट जोंस चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे
- फोटो : अमर उजाला
एसपी ट्रैफिक प्रशांत कुमार ने कहा कि शहर में अधिकतर चौराहों पर स्मार्ट सिटी के तहत कैमरे और लाइट लगाई जा चुकी हैं। इनका संचालन भी शुरू हो गया है। कुछ चौराहों पर काम पूरा नहीं हो सका है, इस कारण चालू नहीं किए जा सके हैं। एक महीने में सभी चौराहों पर ट्रैफिक लाइट और कैमरों का संचालन शुरू हो जाएगा।