फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से खुलेंगे ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के पट, नई व्यवस्था के तहत भक्तों को मिलेगा प्रवेश

Sat, 24 Oct 2020 06:18 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
1 of 6
बांके बिहारी मंदिर वृंदावन - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के पट रविवार से भक्तों के लिए फिर खोल दिए जाएंगे। नई व्यवस्था के साथ भक्तों को मंदिर में प्रवेश मिलेगा। शुक्रवार को याचिकाओं पर सुनवाई के बाद अदालत ने पूर्व के आदेश के अनुसार मंदिर खोलने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद मंदिर को भक्तों के लिए खोले जाने का आदेश जारी कर दिया गया। इससे वृंदावनवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन

2 of 6
बांके बिहारी मंदिर वृंदावन - फोटो : अमर उजाला
मंदिर प्रबंधक मुनीश शर्मा ने बताया कि रविवार को सुबह आठ बजे से भक्तों को मंदिर में प्रवेश मिलेगा। 15 अक्तूबर को अदालत द्वारा जारी आदेश के अनुसार ही मंदिर में दर्शन की व्यवस्था कराई गई है। 
विज्ञापन

3 of 6
बांके बिहारी मंदिर वृंदावन - फोटो : अमर उजाला
बाहर से आने वाले श्रद्धालु को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद ही मंदिर में प्रवेश मिलेगा। जबकि स्थानीय दर्शनार्थी के लिए पहचान पत्र के तौर आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। 

4 of 6
बांके बिहारी मंदिर वृंदावन - फोटो : अमर उजाला
ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन के लिए 24 अक्तूबर से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। दर्शन के इच्छुक श्रद्धालु इस वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन कर दर्शन करने मंदिर आ सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
बांके बिहारी मंदिर वृंदावन - फोटो : अमर उजाला
एक दिन में कुल 500 श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश मिलेगा। श्रद्धालु सुबह 8:00 बजे से 12:00 बजे तक और शाम को 5:30 से 9:30 तक ठाकुरजी के दर्शन कर सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बांके बिहारी मंदिर वृंदावन - फोटो : अमर उजाला
मंदिर प्रबंधक मुनीश शर्मा के अनुसार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया प्रयोग के तौर पर एक सप्ताह के लिए प्रारंभ की जा रही है। अगर यह प्रकिया सफल रहती है तो आगे भी जारी रहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें