फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: ठाकुरजी के दर पहुंचे लोकायुक्त, फूल बंगला सजवाकर परिवार सहित किया पूजन

Wed, 24 Apr 2019 06:57 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
विज्ञापन
1 of 5
बांके बिहारी मंदिर में परिवार सहित पूजन-अर्चन करते उत्तर प्रदेश के लोकायुक्त संजय मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
बांके बिहारी की देख छटा, मेरौ मन है गयौ लटा-पटा...बांके बिहारी मंदिर में बुधवार को सजाए गए फूलबंगले की नयनाभिराम छटा को देख भक्त आनंद और उमंग के मध्य उत्साह से भरे नजर आए। मंदिर प्रांगण में बनाए गए फूलबंगले का अद्भुत दृश्य नि:संदेह भक्तों को अपनी ओर खींच रहा था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
बांके बिहारी मंदिर में सजाया गया फूल बंगला - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के लोकायुक्त संजय मिश्रा की ओर से सजवाए गए फूलबंगले से पूर्व उन्होंने परिवार सहित सर्वप्रथम बांके बिहारी के विराजमान स्थल को इत्र, गुलाब जल आदि से स्वच्छ किया गया। 
विज्ञापन

3 of 5
बांके बिहारी मंदिर में सजाया गया फूल बंगला - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद सेवायत गोपी गोस्वामी ने पूजन-अर्चन कराया। शाम जैसे ही 5:30 बजे जैसे ही मंदिर के दरवाजे खुले, भक्तों की भीड़ मंदिर में प्रवेश कर गई। 
 

4 of 5
मंदिर में सजाया गया फूल बंगला - फोटो : अमर उजाला
प्रांगण बांके बिहारी लाल की जय, वृंदावन बिहारी लाल की जय के जयकारों से गूंज उठा। रात 9:30 बजे तक भक्तों ने फूलबंगले के मध्य विराजमान आराध्य के दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन को उमड़े भक्त - फोटो : अमर उजाला
बांके बिहारी मंदिर में इन दिनों श्रद्घालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, मध्यप्रदेश और उत्तराखंड से बड़ी संख्या में कृष्ण भक्त बिहारीजी के दर्शन के लिए आते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें