फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन: श्रीबांकेबिहारी के दर्शन को उमड़ी भीड़, आज से फिर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था

Sat, 26 Dec 2020 12:09 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
विज्ञापन
1 of 5
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
मोक्षदा एकादशी को श्रीबांकेबिहारी जी के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस ने भी बैरियरों पर सख्ती कर दी। तमाम बाधाओं के बाद भी भक्त अपने आराध्य के दर्शन के लिए लालायित रहे। मंदिर प्रबंधन शनिवार से एक बार फिर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को अनिवार्य करने जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
एकादशी पर बांकेबिहारी मंदिर पर पहुंचे भक्त - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को मोक्षदा एकादशी पर वृंदावन में भीड़ का नजारा दिखाई दिया। बाहर से आए भक्त श्रीबांकेबिहारी के दर्शन की अभिलाषा के साथ वृंदावन पहुंचे तो स्थानीय लोगों ने पंचकोसीय परिक्रमा की। प्रात:काल ही श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए लंबी कतार लग गई थी, जो दोपहर तक नजर आई। शाम के दर्शन में भी कुछ यही हाल था। इस स्थिति में पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर बैरियर लगाते हुए वाहनों का प्रवेश भी रोका। बाहरी क्षेत्रों में वाहनों की पार्किंग कराई गई।
विज्ञापन

3 of 5
बांकेबिहारी मंदिर में भक्त - फोटो : अमर उजाला
एकादशी के मौके पर वृंदावन में परिक्रमा के लिए भक्तों का हुजूम उमड़ा। हर तरफ राधा रानी की जयजयकार गूंजी। टोलियों में चल रहे देश-विदेश के भक्त हरिनाम संकीर्तन पर झूमते नजर आए। महिला, पुरूष और बच्चे भी परिक्रमा देते हुए नजर आए। ग्रामीण अंचल की महिलाएं लोकगीतों के साथ परिक्रमा देते हुए दिखाई दी।

4 of 5
बांकेबिहारी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
नए साल पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए भले ही श्रीबांकेबिहारी मंदिर प्रबंधन और प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं, लेकिन इससे पहले ही सोशल डिस्टेंसिंग की स्थिति बिगड़ रही है। शुक्रवार को मंदिर के आसपास, प्रवेश द्वार के साथ मंदिर प्रांगण में उमड़ी भीड़ ने कोविड-19 के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत बनी व्यवस्थाओं को धराशायी कर दिया। न किसी श्रद्धालु के पास मास्क था, न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बांकेबिहारी मंदिर वृंदावन - फोटो : अमर उजाला
अब नए साल पर आने वाली भीड़ को देखते हुए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को एक बार फिर आवश्यक किया गया है। इधर, नगर निगम प्रशासन ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुुए स्वच्छता के लिए आवश्यक कदम उठाए हैं। नगर आयुक्त ने नोडल अधिकारी तैनात कर दिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें