फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांकेबिहारी मंदिर में दर्शनार्थियों की संख्या में इजाफा, अब ढाई हजार भक्त कर सकेंगे दर्शन

Wed, 28 Oct 2020 12:12 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
विज्ञापन
1 of 6
बांकेबिहारी मंदिर में भक्त - फोटो : अमर उजाला
श्रीबांकेबिहारी मंदिर के दर्शनार्थियों की संख्या में मंदिर प्रबंधन प्रतिदिन इजाफा कर रहा है। मंगलवार को पांच सौ और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन बढ़ाने का फैसला किया। इससे अब बुधवार को 2500 भक्त दर्शन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। 
 
विज्ञापन

2 of 6
बांकेबिहारी मंदिर पर आए भक्त - फोटो : अमर उजाला
मंदिर प्रबंधन की मंशा पांच हजार भक्तों को दर्शन कराने की थी, लेकिन पुलिस प्रशासन के हस्तक्षेप के चलते मंदिर प्रबंधन ने अपने कदम पीछे खींच लिए।
विज्ञापन

3 of 6
बांकेबिहारी मंदिर में भक्त - फोटो : अमर उजाला
श्रीबांकेबिहारी के दर्शन का दौर मंगलवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। प्रात:काल बगैर किसी भीड़भाड़ के भक्तों ने आराम से दर्शन किए। कतार भी नहीं लगानी पड़ी। भक्त आते गए और अपने आराध्य की छवि को निहार कर मंदिर से बाहर निकल गए। शाम को अवश्य मंदिर के पट खुलने से पहले भक्तों की कतार देखी गई। 

4 of 6
बांकेबिहारी मंदिर में भक्त - फोटो : अमर उजाला
तीन दिन की इस व्यवस्था के बाद मंदिर प्रबंधन ने एक बार फिर ऑनलाइन पंजीकरण का दायरा बढ़ाने का फैसला कर लिया। मंदिर के उप प्रबंधक उमेश सारस्वत ने बताया कि प्रशासन के सहयोग से दुरुस्त व्यवस्था को देखते हुए ऑनलाइन रजिस्ट्रेश की प्रक्रिया में 500 भक्तों का ओर इजाफा किया है। 
विज्ञापन

5 of 6
बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को 2500 भक्त ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन उपरांत मंदिर में दर्शन कर सकेंगे। उन्होंने भक्तों से अपील की है कि वे कोविड-19 के सभी नियमों का पालन करते हुए दर्शन के लिए आएं। मंदिर में दर्शन के लिए किसी प्रकार का भोग प्रसाद, फूल मालाएं या फिर बैंग, जूता-चप्पल साथ न लाए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बांकेबिहारी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
हालांकि मंदिर प्रशासन की मंशा बुधवार से पांच हजार भक्तों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के माध्यम से श्री बांकेबिहारी के दर्शन कराने की थी। लेकिन, पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप के चलते फिलहाल 500 भक्तों को ही अतिरिक्त रजिस्ट्रेशन की अनुमति दी है। मंदिर प्रबंधन की मंशा के अनुरूप भक्तों के आने पर पुलिस-प्रशासन के हाथ पैर फूलते नजर आ रहे थे। उप प्रबंधक उमेश सारस्वत ने बताया कि इसी तरह संख्या बढ़ाते हुए भक्तों को दर्शन का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें