ठाकुर बांकेबिहारी जी महाराज अपने भक्तों के संग रंगभरनी एकादशी पर शुक्रवार को होली खेलेंगे। इस दौरान वे चांदी के सिंहासन पर विराजमान रहेंगे। इसकी तैयारियां मंदिर प्रशासन ने लगभग पूरी कर ली हैं। बृहस्पतिवार की रात को दस बजे ठाकुर जी का चांदी का सिंहासन बाहर स्थापित कर दिया गया।
विज्ञापन
2 of 5
बांके बिहारी मंदिर में सजाया गया हिंडोला (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
गोस्वामीजनों द्वारा शुक्रवार की सुबह इसी सिंहासन पर ठाकुर बांके बिहारी जी को बैठाकर पूजा-अर्चना की जाएगी और होली की शुरुआत हो जाएगी। रंगभरनी एकादशी पर होने वाली होली की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए मंदिर प्रशासन, गोस्वामी जन तथा पुलिस जुटी रही।
विज्ञापन
3 of 5
बांकेबिहारी मंदिर में होली के रंगों की वर्षा
- फोटो : अमर उजाला
गर्भगृह के बाहर ठाकुरजी को लाने के लिए सिंहासन आदि लगाने का स्थान बनाया गया है। यहीं पर ठाकुरजी को रजत सिंहासन पर विराजमान किया जाएगा। सिंहासन के दोनों ओर राधा रानी की प्रिय सखियों को विराजमान किया जाएगा।
4 of 5
बांकेबिहारी मंदिर के मुख्य द्वार पर भक्तों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार को शयन आरती के बाद गोस्वामीजन इस सिंहासन को स्थापित करने में जुट गए। वहीं मंदिर प्रशासन ने अन्य व्यवस्थाओं को भी अंतिम रूप दिया। इसी प्रकार से पुलिस ने भी मदिर के अंदर तथा बाहर की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया।
वृंदावन कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार दुबे ने बताया कि पुलिस द्वारा सौ फुटा रोड से मथुरा तथा छटीकरा रोड से रूट डायवर्ट किया जाएगा। कोई भी
बड़ा वाहन अंदर प्रवेश नहीं करेगा।