ठाकुर बांकेबिहारी 13 अक्तूबर को शरद पूर्णिमा के अवसर पर स्वर्ण एवं रजत जड़ित सिंहासन पर विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे। शरद पूर्णिमा के अवसर पर ठाकुर जगमोहन में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे।
विज्ञापन
2 of 5
बांकेबिहारी मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
मंदिर प्रशासक ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान रखते हुए राजभोग एवं शयन भोग सेवा में एक-एक घंटे के दर्शन का समय बढ़ाया गया है। वहीं, दोनों समय प्रभु गर्भगृह से बाहर आकर जगमोहन में भक्तों को दर्शन देंगे।
विज्ञापन
3 of 5
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
मंदिर के प्रबंधक मुनीश कुमार ने बताया कि शरद पूर्णिमा के दिन राजभोग आरती 11:55 बजे के स्थान 12:55 बजे होगी। शयन भोग आरती रात्रि 9:25 के स्थान पर 10:25 बजे होगी।
4 of 5
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
मंदिर प्रशासक के आदेश पर शरद पूर्णिमा के अवसर पर राजभोग एवं शयन भोग सेवा में ठाकुर जगमोहन में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे।
रथ पर सवार होकर निकले ठाकुर बांकेबिहारी महाराज (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि ठाकुरजी के दर्शन के लिए दूर दराज से भक्तों की भीड़ उमड़ती है। ऐसे में एक-एक घंटे अधिक दर्शन का समय बढ़ाने से श्रद्घालुओं को सहूलियत मिलेगी।