फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा किला में मिलेगी 'मातृत्व' को छांव, 'बेबी फीडिंग' कमरे की सुविधा शुरू

Fri, 20 Sep 2019 05:21 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
बेबी फीडिंग रूम का शुभारंभ करतीं सांसद की पत्नी मधु बघेल - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल के बाद अब आगरा किले में भी बेबी फीडिंग रूम की सुविधा उपलब्ध हो गई। सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल की पत्नी मधु बघेल ने शुक्रवार को इसका शुभारंभ किया। इस दौरान सांसद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

2 of 5
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
शहर में यह दूसरा स्मारक होगा, जहां बेबी फीडिंग रूम की सुविधा होगी। इससे पहले 29 अगस्त को केंद्रीय संस्कृति मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने ताजमहल पर वातानुकूलित बेबी फीडिंग रूम का शुभारंभ किया था। यहां माताएं अपने बच्चों को फीडिंग करा सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
आगरा किला - फोटो : अमर उजाला
एएसआई द्वारा यह सुविधा आगरा किले में उपलब्ध कराई जा रही है जिसमें 12 बाई 12 के इस कमरे में सोफा सेट, मेज, कुर्सी आदि सुविधाएं होंगी। यहां एक महिला कर्मचारी भी मौजूद रहेगी।

4 of 5
फतेहपुर सीकरी
अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया कि ताज, किला और सीकरी में बेबी फीडिंग रूम से महिलाओं को आसानी होगी और बच्चों पर पूरा ध्यान दिया जा सकेगा। इन रूम में कुर्सी, मेज, पंखा और लाइट के साथ पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं होंगी। महिला पर्यटकों का फीडबैक लेकर अन्य सुविधाओं को देने पर विचार होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
fatehpur sikri
एएसआई आगरा सर्किल ने दिल्ली मुख्यालय को तीनों वर्ल्ड हेरिटेज स्मारकों में बेबी फीडिंग रूम खोलने का प्रस्ताव भेजा था। ताजमहल और आगरा किला में ये सुविधा शुरू हो गई है। अब सीकरी में भी इसके लिए काम किया जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें