उत्तर प्रदेश के मुथरा जिले से तो आप भलीभांत परिचित ही हैं। ये भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली है। इसके साथ ही मथुरा से सटे वृंदावन में एक ऐसे संत हुए जिन्होंने साक्षात हनुमान जी के दर्शन किए। कलयुग में हनुमान जी के इन परम भक्त का जीवन चमत्कारों से भरा हुआ है। वृंदावन के अटल्ला चुंगी के समीप बाबा नीब करौरी महाराज का आश्रम है।
चमत्कारों से भरा रहा जीवन
बाबा लक्ष्मण दास से बाबा नीब करौरी महाराज बने हनुमान जी के परम भक्त का जीवन चमत्कारों से भरा रहा। कभी बाबा ने पोखर के पानी से कार को चलवा दिया तो कभी खारे पानी के कुएं को मीठा पानी पिलाया। बताया जाता है कि बाबा 18 वर्ष तक नीब करौरी गांव में रहे। इसके बाद गंगा घाट किनारे फतेहगढ़ में किला घाट में निवास किया। 1940 के बाद नैनीताल के कैंचीधाम और वृंदावन में रहने लगे।
ये भी पढ़ें - जन्मोत्सव: कुएं के ऊपर विराजे 'त्रिनेत्र हनुमानजी' की अद्भुत कहानी, श्रीसिद्धेश्वर में सोना से होता श्रंगार