आगरा में चोरी और लूट की कई वारदात हो चुकी हैं। कभी बाइकर्स गैंग तो कभी ऑटो गैंग लोगों को शिकार बना चुका है। प्रमुख इलाकों में रातभर अराजक तत्वों का जमावड़ा रहता है। दुकान, रेस्टोरेंट और ढाबों के बाहर भीड़ लगी रहती है। इसके बावजूद पुलिस बेखबर बनी हुई है। पुलिस की सक्रियता का सोमवार रात को अमर उजाला की टीम ने लाइव किया।
हलवाई की बगीची मार्ग
गुरुद्वारा गुरु का ताल आरओबी से उतरने के बाद हलवाई की बगीची और आवास विकास काॅलोनी की तरफ जाने वाले मार्ग पर रातभर लोगों का आना-जाना रहता है। कॉल सेंटर से कर्मी रात्रि ड्यूटी करके निकलते हैं। सोमवार रात 10 बजे ठेल वालों के पास अराजक तत्वों का जमावड़ा लगा हुआ था। एक रूफ टॉफ से बाहर निकलकर आए युवकों के गुट में गाली-गलौज होने लगी। मजमा जुट गया। होटल के गार्डों ने पुलिस को कॉल किया तो युवक बाइकें उठाकर भाग निकले।
आईएसबीटी पर बड़ी संख्या में लोग बसों में सवार होने आते हैं। बस उतरकर वाहन भी पकड़ते हैं। कई बार लोगों के साथ लूट की वारदात हो चुकी है। इसके बावजूद रात 11 बजे यहां कट पर कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। आसपास बनी दुकानों पर बड़ी संख्या में अराजक तत्वों का जमावड़ा लगा हुआ था। ट्रांसपोर्ट नगर में गाड़ियों की मरम्मत कराने के लिए आने वाले ट्रक चालकों से भी कई बार लूट हो चुकी है। कुछ ही दूरी पर नकली किन्नरों की टोली गाड़ियों को रोककर पैसा उगाही में लगी थी, मगर पुलिस का पता नहीं था।
विज्ञापन
3 of 5
भगवान टॉकीज
- फोटो : अमर उजाला
भगवान टाकीज चौराहा
भगवान टाकीज शहर के प्रमुख चौराहों में से एक है। इसके बावजूद पुलिस नहीं थी। चौराहे के पास ही ओमेक्स माल रोड, दयालबाग मार्ग पर खोखों, दुकानों और रेस्टोरेंट पर लोग भीड़ थी। सर्विस रोड से लेकर दयालबाग मार्ग तक कई होटल रातभर गुलजार रहते हैं। इनके बाहर आम लोगों के साथ ही टैक्सी चालक, ऑटो चालकों का जमावड़ा रहता है, जोकि राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बने हुए हैं।
4 of 5
खाली पुलिस पोस्ट
- फोटो : अमर उजाला
देर रात रहती शराबियों की टोली
कई बार भगवान टाॅकीज पर बने होटलों की शिकायत भी न्यू आगरा के लोग कर चुके हैं मगर कोई कार्रवाई नहीं होती है। नजदीक ही शराब की दुकानें हैं, जहां शराबियों की टोलियां देर रात तक जाम लड़ाती हैं। कई बार यहां झगड़े हो चुके हैं। थाना सामने होने के बाद भी यहां बेरोकटोक सब कुछ चल रहा है।
डीसीपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि हाईवे पर पेट्रोलिंग के लिए तीन टीम रहती हैं। पुलिस की ड्यूटी लगाई जाती है। रात में पुलिस गश्त करती है। जिन इलाकों में पुलिस कम है, वहां पर गश्त बढ़ाई जाएगी। रात में स्टेशनों के आसपास के अलावा अन्य स्थानों पर खुलने वाले ढाबे, होटल व दुकानों को बंद कराने के आदेश का सख्ती से पालन कराया जाएगा।