सड़क बनी नहीं कि उखड़ गई। देखने वाला कोई नहीं है। सवाल तो बाद में उठते हैं, कि सड़क बनाने में घटिया सामिग्री का प्रयोग किया गया। ऐसी ही एक करतूत अमर उजाला फोटो जर्नलिस्ट के कैमरे में कैद हुईं, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। आगरा में झमाझम बारिश के बाद जिस तरह सड़क बनाई जा रही थी, वो कितने दिन चलेगी ये शायद ये पांच तस्वीरें बयां कर देंगी।
ताजनगरी आगरा में जनकपुरी आयोजन से पहले आनन-फानन में सड़क निर्माण का काम निपटाने के चक्कर में नगर निगम ने बारिश में जिन जगहों पर जलभराव हुआ, वहां भी डामर और गिट्टियां डालकर सड़क का निर्माण कर दिया। हैरतअंगेज पहलू ये है कि शहर में सड़कों के निर्माण के सवाल पर नगर आयुक्त स्पष्ट कर चुके हैं कि जब तक बारिश पूरी तरह से बंद नहीं होती, तब तक सड़कों का निर्माण नहीं होगा, इसके बाद भी लापरवाही हावी है।